Google AI ने दुनिया ख़त्म होने की भविष्यवाणी कर दी..पढ़कर चौंक जाएंगे

Life Style उत्तरप्रदेश

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Google AI: गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने एक हैरान कर देने वाली भविष्यवाणी की है। Google AI ने दुनिया को खत्म होने को लेकर एक भविष्यवाणी की है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दुनिया के बदलने के विषय में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इसी वजह से हर एक मूवमेंट पर नजर रखी जाती है। कहते हैं कि दुनिया में करोड़ों साल पहले डायनासोर थे। और फिर कभी आसमान से उल्कापिंडों (Meteoroids) की बौछार हुई और पूरी धरती से डायनासोर (Dinosaurs) का सफाया हो गया। उसी तरह धरती पर तबाही आ सकती है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने दुनिया के खत्म होने के चार तरीकों की भविष्यवाणी की है।

ये भी पढ़ेंः Delhi-NCR में बदलने वाला है मौसम..सर्दी से पहले कूल-कूल

Pic social Media

ये भी पढ़ेंः आ रहा है कोरोना का बाप..5 करोड़ लोगों की जान ख़तरे में!

गूगल सॉफ्टवेयर की भविष्यवाणी
गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर बार्ड ने दुनिया खत्म होने को लेकर कुछ भविष्यवाणियां की हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जब पूछा कि दुनिया खत्म कैसे होगी, तो उसने कुछ हैरान करने वाले तरीकों के बारे में बताया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने चार तरीकों का खुलासा किया, जिससे दुनिया खत्म हो सकती है। हालांकि लेकिन ये क्लियर कर दिया कि इसके बाद धरती फिर से फलेगी और फूलेगी।
बताए ये चार तरीके
दुनिया के खत्म होने के तरीकों के बारे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कहा कि न्यूक्लियर वॉर के जरिये दुनिया के खत्म होने की संभावना सबसे ज्यादा है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी दुनिया तबाह हो सकती है। इसमें उल्कापिंड के गिरने की संभावना जताई गई। तीसरे कारण को लेकर बताया कि अचानक ही धरती का मौसम बदल जाएगा। ऐसा मौसम हो जाएगा कि इंसानों का धरती पर रह पाना नामुमकिन हो जाएगा। इससे भी दुनिया तबाह हो सकती है। चौथे कारण के रूप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने अपना यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ही नाम लिया। उसने कहा कि एक दिन एआई इतना एडवांस हो जाएगा कि वो धरती से इंसानों का नामोनिशान मिटा देगा। ये सुनने के बाद लोग भी हैरान रह गए।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi