Pod Hotel: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर अब पॉड होटल की सुविधा, जानिए कितना है किराया
Pod Hotel: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से जुड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि अगर आप नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन जाते हैं आपकी ट्रेन लेट है तो परेशानी की कोई बात नहीं है। अब आप स्टेशन पर ही रुक सकते हैं। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन (New Delhi Metro Station) पर हाल ही में पॉड होटल (Pod Hotel) की शुरूआत हो गई है। इसलिए बाहर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) से ट्रेन पकड़न वाले यात्री जरूरत पड़ने पर इस पाड होटल में रुक सकते हैं। जहां यात्रियों के लिए इंडोर गेम की सुविधा भी है। इसके साथ ही इस पॉड होटल के लाउंज एरिया (Lounge Area) में बैठकर काम करने की सुविधा भी है। इससे यात्रियों को बैठकर कुछ घंटे समय व्यतीत कर पाना आसान होगा। इस पाड होटल में 6 घंटे के लिए 400 और एक दिन के लिए 600 रुपये किराया भुगतान कर यात्री इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
ये भी पढे़ंः Noida-ग्रेटर नोएडा में फ्लैट लेने वाले..आपकी जेब कटने वाली है!

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन यलो लाइन (Yellow Line) और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन है। इसके साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से भी कनेक्ट है, जहां से हर दिन पांच लाख यात्री देश के विभिन्न शहरों के लिए सफर करते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के मुताबिक संपत्ति विकास नीति के तहत कई मेट्रो स्टेशनों पर माल, रेस्तरां, दफ्तरों के लिए ऑफिस, व्यवसायिक केंद्र इत्यादि विकसित किए हैं। इसी क्रम में नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर 3141 वर्ग मीटर में पॉड होटल तैयार किया गया है। जिसे एक प्राइवेट एजेंसी संचालित कर रही है। फिलहाल इसमें 70 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। हरदिन 50 से 60 लोग यहां आराम से रुक सकते हैं। इसे जून में इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। तक इसमें करीब 250 लोग ठहर सकेंगे।
ये भी पढे़ंः Weather Alert: Delhi-NCR सावधान! गर्मी को लेकर मौसम विभाग की खतरनाक चेतावनी पढ़िए
इसके लाउंज एरिया (Lounge Area) में मिनी थियेटर, फूसबाल टेबल, पूल टेबल सहित विभिन्न बोर्ड गेम की सुविधा दी गई है। 6 घंटे के लिए 400 और एक दिन के लिए 600 रुपये किराया तय किया गया है। बुकिंग.काम, मेकमाईट्रिप सहित कई आनलाइन साइट से बुक कर सकते हैं।
डीएमआरसी का कहना है कि यात्री किराया के मुताबिक संपत्ति विकास से राजस्व जुटाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। इससे संपत्ति विकास से मेट्रो का राजस्व 20 प्रतिशत बढ़ा है। हाल के समय में मालवीय नगर, पंजाबी बाग, फरीदाबाद सेक्टर 20बी, नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी और आजादपुर स्टेशन पर भी खुदरा शॉप, फूड, रेस्तरां, कार्यालय, बैंक्वेट हाल इत्यादि बनाए गए हैं।
इसके साथ ही 6 स्टेशनों के पास संपत्ति विकास की योजनाओं पर जल्दी काम शुरू होगा। इसमें मोहन इस्टेट, आजादपुर, ढांसा बस स्टैंड, कोहाट एंक्ले व आनंद विहार शामिल हैं। इसलिए ये स्टेशन भी व्यवसायिक गतिविधियों के केंद्र बनेंगे।
