IPL 2025: आईपीएल में आज होगा दो बड़ा मुकाबला, जानें किस टीम का रहेगा पलड़ा भारी
IPL 2025: आईपीएल में आज डबल धमाल देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि आज दो मुकाबले होने हैं। आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का आज पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होगा। वहीं दूसरा मुकाबाल कोलकाता (KKR) और हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। गुजरात (GT) बनाम चेन्नई (CSK) का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टेबल-टॉपर्स GT ने पहले ही प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब उनकी टॉप 2 पर बने रहने की है। वहीं धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई (CSK) पर जीत से उनका शीर्ष-दो स्थान पक्का हो जाएगा। दूसरी ओर सीएसके अब तक 13 मैचों में से केवल 3 ही मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई है। जीटी और सीएसके दोनों ही अपने पिछले मैच में हार का सामना करने के बाद इस मैच में उतर रहे हैं। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) करेंगे वहीं गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास है।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को चटाई धूल, जानिए किसने खेली सबसे दमदार पारी
पिच रिपोर्ट
मेजबान गुजरात टाइटंस और मेहमान चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होने वाले इस मुकाबले में पिच की अहम भूमिका रहेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) की पिच दुनिया के सबसे क्रिकेट स्टेडियम की पिच है। यहां पर बल्लेबाज ही हावी होते नजर आए हैं। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाज और बीच के ओवरों में स्पिनर्स बैटिंग टीम को कुछ झटके जरूर देंगे।
भविष्य की तैयारियों पर रहेगा सीएसके का ध्यान
पहले ही 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी सीएसके का ध्यान भविष्य की तैयारियों पर रहेगा क्योंकि इस सत्र में उसके लिए नतीजे मिले-जुले रहे हैं और अब वह युवा खिलाड़ियों और अन्य संयोजनों को आजमाना चाहेगा। गुजरात टाइटंस के लिए बल्लेबाजी में सफलता शीर्ष तीन खिलाड़ी शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर सबकी निगाहें रहेंगी। बटलर रविवार को टीम के आखिरी लीग मैच के बाद राष्ट्रीय टीम के साथ होने लिए रवाना हो जाएंगे। बटलर के प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण टीम के लिए अहम होगा कि मध्यक्रम को ज्यादा समय मिले। शाहरुख खान और रदरफोर्ड ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार पारी खेली थी और वे मध्यक्रम में फिर से प्रभाव डालने के लिए बेताब होंगे।
धोनी का होगा आखिरी मैच?
दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स (RR) से मिली करारी हार के बाद सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई कि उनकी टीम तालिका में नीचे रहेगी। इस लिहाज से जीत का कोई खास मतलब नहीं होने वाला है लेकिन सीएसके (CSK) के प्रशंसक चाहेंगे कि टीम दो अंक हासिल कर टूर्नामेंट का समापन करे। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से अपने आईपीएल भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। तो सवाल यही है कि क्या रविवार को होने वाला यह मैच इस स्टार के लिए फ्रेंचाइजी में उनका आखिरी मुकाबला होगा? इसका जवाब सिर्फ और सिर्फ धोनी के पास ही है।
ये भी पढे़ंः England Tour: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टीम को मिला नया कप्तान
दोनों टीमों के स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
चेन्नई सुपर किंग्स
डेवोन कॉनवे, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच होगा दूसरा मुकाबला
गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार आईपीएल के मौजूदा सत्र में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।आज उसका सामना हैदराबाद की टीम से होगा। पैट कमिंस की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। यह केकेआर का आखिरी मुकाबला है, ऐसे में टीम सत्र का समापन जीत के साथ करना चाहेगी। आईपीएल 2025 का 68वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
आपको बता दें कि साल 2024 में जब केकेआर (KKR) और एसआरएच (SRH) ने अपना आखिरी मैच खेला था तो वह फाइनल मुकाबला था जहां श्रेयस अय्यर की टीम ने एकतरफा मैच में पैट कमिंस की टीम को मात दी थी। दोनों टीमों के सामने अपने अभियान को छठे स्थान पर रहते हुए समाप्त करने की चुनौती होगी। मैच में एसआरएच का पलड़ा थोड़ी भारी होगा। इस टीम ने शुक्रवार रात को आरसीबी को 42 रन से हराया था। केकेआर ने लीग में अपना पिछला मैच सात मई को ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला था। पैट कमिंस इस सत्र का अंत जीत के साथ करना चाहेंगे। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन का बल्ला एक बार फिर से केकेआर के गेंदबाजों के खिलाफ बोलेगा।
अजिंक्य रहाणे का बोल रहा है बल्ला
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन शानदारा बल्लेबाजी की। उन्होंने इस सीजन में 375 रन के साथ अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। वहीं, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी में टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के रहाणे ने ही लगाए हैं। उनके नाम 20 छक्के है वहीं नरेन और रसेल ने क्रमश: 16 और 14 छक्के लगाए हैं। रसेल और रिंकू की 16 से 20 ओवरों के बीच लगातार बड़े शॉट लगाने में विफलता भी टीम को महंगी पड़ी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स
सुनील नरेन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जम्पा।
