PM Modi On Terror Attack

PM Modi On Terror Attack: बिहार की धरती से पीएम की हुंकार, कहा आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया

TOP स्टोरी Trending बिहार राजनीति
Spread the love

PM Modi On Terror Attack: पीएम मोदी ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को बड़ी चेतावनी दी है।

PM Modi On Terror Attack: बिहार की धरती से पीएम मोदी (PM Modi) ने पहलगाम (Pahalgam) हमले में शामिल आतंकियों (Terrorists) को बड़ी चेतावनी दी है। पीएम मोदी ने कहा है कि जो लोग इस आतंकी साजिश के पीछे शामिल थे उन्हें हम उनकी कल्पना से भी बढ़कर सजा देंगे। उन्होंने कहा कि पहलगाम के आतंकियों को बख्सा नहीं जाएगा। उन्हें मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में आतंकियों ने मासूम लोगों को जिस बेरहमी से मारा है उससे कोटि-कोटि देशवासी दुखी है। सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जिन घायलों को अभी इलाज चल रहा है वो जल्द स्वस्थ हो इसके लिए भी सरकार प्रयास कर रही है। साथियों इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई खोया तो किसी ने अपना जीवन साथी खोया है। उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओड़िया था, कोई गुजरात था तो कोई यहां बिहार का लाल था।

आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगेः PM मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों (Terrorists) को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी। पीएम ने कहा कि मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया से कहना चाहता हूं कि इस तरह के हमले से देश के मनोबल को नहीं तोड़ा जा सकता है। आतंकी हमले के बाद अब न्याय दिलाने के लिए भारत सबकुछ करेगा।

आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगेः PM मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) ने आतंकियों पर अपने अंदाज में बरसते हुए कहा कि जिन्होंने यह हमला किया है उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। यह सजा मिलकर रहेगी। अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है। पीएम ने कहा कि बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया को कहता हूं कि भारत सभी आतंकियों की पहचान कर उन्हें सजा देगी। भारत की ताकत तो आतंकवाद नहीं तोड़ सकता है। हम इस मामले में न्याय के लिए हर काम करेंगे। जो लोग मानवता में विश्वास करते हैं वो हमारे साथ हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 5 बड़े फैसले लिए हैं।

  • 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपना समर्थन नहीं छोड़ देता।
  • चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जिन लोगों ने वैध समर्थन के साथ पार किया है, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।
  • सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) वीजा के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी एसवीईएस वीजा को रद्द माना जाता है। वर्तमान में एसवीईएस वीजा के तहत भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।
  • नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है। उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या में कमी की गई। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह नई दिल्ली में अपने राजनयिक उपस्थिति को घटाकर 30 कर्मचारियों तक सीमित कर दे। वर्तमान क्षमता 55 हो जाएगी।
  • भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे।