Vastu Tips: घर में नहीं रुक रहा है पैसा, तो इस और रखें एक्वेरियम, देखें कमाल

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: आज के समय लोग अपने घर को अच्छे से डेकोरेट करने के लिए लोग बाजार से कई सारी चीजों को लेकर के आते हैं। ऐसे में शौख को पूरा करने के लिए ये लोग अपने घर में मछली पाल लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मछली के पालन से कई सारे फायदे हो सकते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक इससे अच्छा वास्तु टिप कुछ नहीं हो सकता है।

वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) के अनुसार घर में मछली पालने को बहुत शुभ बताया गया है और घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर का वस्तु दोष दूर होता है। आइए जानते हैं कि कैसे वास्तु के अनुसार फिश एक्वेरियम को घर में किस ओर होना चाहिए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

फिश एक्वेरियम को रखने की सही जगह

यदि आप घर में फिश एक्वेरियम रखते हैं तो उसे वास्तु के अनुसार उत्तर, पूर्व या पूर्व उत्तर दिशा में रखें। मान्यता अनुसार जहां पर मछलियां होती हैं वहां पॉजिटिव एनर्जी का प्रवह बढ़ता है। फिश एक्वेरियम को रखने से पहले दिशा का चयन जरूर करें, में तो इसका लाभ नहीं मिलेगा।

मछली के पालन से नहीं होती पैसे की कमी

मछली को जल की रानी कहा जाता है। इसी के साथ वास्तु के नजरिए से घर में इसे पालना अच्छा माना जाता है। जिस घर में लोग एक्वेरियम में मछलियां पालते हैं , उस घर में धन की कमी नहीं होती है। माना जाता है की मछली के पालने से, उनकी सेवा करने और उनको डालने से भगवान विष्णु खुश होते हैं। क्योंकि भगवान विष्णु का पहला अवतार मत्स्य का ही था।

pic: social media

फिश एक्वेरियम के इन बातों का रखें ध्यान

  • यदि आप घर में मछली पालते हैं तो एक्वेरियम के पानी को रोज बदलें। जितना साफ आप एक्वेरियम को रखेंगे उतना ही फायदा मिलेगा।
  • घर के एक्वेरियम में केवल पालतू मछलियों को ही रखें। साथ ही लाल, नीली, पीली मछली रखने से पॉजिटिव वाइब्स आती हैं। परिवार के सदस्यों के बीच खुशहाली बनी रहती है।

फिश एक्वेरियम से मिलते हैं ये लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मछली पालने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी सदैव बनी रहती है। मछली के घर आने से वातावरण भी शांत रहता है और परिवार की कलह दूर रहती है।

READ: Aquarium, Aquaririum Vastu Tips,Vastu Tips, Astro Tips,Vastu Tips In Hindi, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi