Patna

Patna: NICE 2025 क्रॉसवर्ड दंगल में IIT दिल्ली के अर्णव ने मारी बाज़ी, समृद्धि और अश्वथ ने दी कड़ी टक्कर

बिहार राजनीति
Spread the love

बिहार और मध्य प्रदेश ने किया सर्वाधिक पंजीकरण

भागीदारी में गुजरात और मध्य प्रदेश सबसे आगे

Patna News: नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन (NICE) 2025 का आगाज प्रैक्टिस राउंड के साथ शानदार तरीके से हुआ। इस राउंड ने देश भर के कॉलेज छात्रों को जोड़ते हुए क्रॉसवर्ड प्रेमियों को एक बार फिर एक मंच पर लाया। आगामी प्रतिस्पर्धात्मक चरणों की तैयारी के लिए आयोजित इस प्रारंभिक चरण में उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है आईआईटी दिल्ली के बीटेक छात्र अर्णव वी राजू ने 5 लाख अंकों के साथ अपना दबदबा बनाया। अर्णव इससे पहले ए क्लू ए डे (ACAD) प्लस 2025 के अप्रैल संस्करण और लेडी इरविन कॉलेज क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में भी जीत दर्ज कर चुके हैं, और इस बार भी वे अपने बेहतरीन फॉर्म में दिखे।

उनके पीछे करीबी मुकाबले में रहीं समृद्धि सीनाई सालगांवकर, जो गोवा डेंटल कॉलेज की बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की छात्रा हैं। समृद्धि ACAD 2025 की भी टॉप परफॉर्मर हैं और NICE की एक जानी-पहचानी खिलाड़ी भी। तीसरे स्थान पर रहे अश्वथ गोविंदराजन, जो तमिलनाडु स्थित शन्मुखा आर्ट्स, साइंस, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च एकेडमी (SASTRA) में बीटेक के छात्र हैं।

वहीं, आईआईटी मद्रास के आशीष सी टी ने चौथा स्थान और बिहार के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली की शिवानी कुमारी ने पांचवां स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ेंः Patna: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और CSC के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

सक्रिय भागीदारी में गुजरात अव्वल

प्रैक्टिस राउंड में पूरे देश से छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुजरात ने सक्रिय भागीदारी के मामले में सबसे आगे रहते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, और तमिलनाडु क्रमशः इसके बाद रहे। यह आंकड़े बताते हैं कि शैक्षणिक क्षेत्र में क्रॉसवर्ड हल करने की प्रतिस्पर्धात्मक परंपरा तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

बिहार पंजीकरण में आगे

पंजीकरण के मामले में बिहार सबसे आगे है, जो राज्य के छात्रों की जागरूकता और पहल को दर्शाता है। शीर्ष 5 राज्य जिनसे सबसे अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए:

  1. बिहार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कर्नाटक
  4. गुजरात
  5. उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ेंः Bihar: खेलो इंडिया गेम्स में मिलने वाले स्कॉलरशिप ने एसपी के बेटे को तीरंदाजी में आने के लिए किया प्रेरित

NICE के बारे में

वर्ष 2022 में शुरू हुआ नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन (NICE) एक प्रमुख शैक्षणिक पहल है, जिसे AICTE, आईआईटी मद्रास, आईआईएम मुंबई और Extra-C द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कॉलेज छात्रों में लैट्रल थिंकिंग और भाषाई कौशल को विकसित करना है। यह प्रतियोगिता हर साल नई ऊंचाइयों को छू रही है और देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी इसकी सफलता का प्रमाण है।

प्रैक्टिस राउंड की सफलतापूर्वक समाप्ति के साथ अब सबकी निगाहें आगामी प्रतिस्पर्धात्मक राउंड्स पर टिकी हैं। प्रतियोगी और क्रॉसवर्ड प्रेमी अगली बौद्धिक चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।