IPL 2025

IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने बारिश के बीच मुंबई को धोया, किस बल्लेबाज ने खेली सबसे बड़ी पारी?

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: IPL में हाई वोल्टेज मुकाबला, बारिश, विकेट और DLS ने बदली मुकाबले की तस्वीर

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2025 का 56वां मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में बारिश बाधा बनी। बारिश प्रभावित मुकाबले में गुजरात ने DLS नियम (DLS Rules) के चलते 3 विकेट से मैच जीत लिया है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात की टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी थी। मुंबई इंडियंस (Gujarat Titans) की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 गंवा कर 155 रन बनाए थे। इसके जवाब में उतरी गुजरात ने 3 विकेट से मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में टॉप किया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ को चटाई धूल, जानिए कौन बना जीत का हीरो?

गुजरात की पारी का रोमांच

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत बहुत ही अच्छी नहीं रही। मुकाबले के दूसरे ही ओवर में साई सुदर्शन को ट्रेंट बोल्ट ने आउट कर पवेलियन भेजा। सुदर्शन के बल्ले से केवल 5 रन ही निकले। इसके बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) और जोस बटलर ने पारी को संभाला। 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 65-1 पहुंचा। लेकिन 12वें ओवर में 72 रनों की साझेदारी टूट गई जब बटलर 30 रन बनाकर आउट हो गए। बटलर आउट हुए तो गुजरात को जीत के लिए 51 गेंद में 78 रनों की आवश्यकता थी। इसके बाद रदरफोर्ड ने अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन 14वें ओवर में बारिश आ गई। इस दौरान गुजरात को जीत के लिए 36 गेंद में 49 रनों की दरकार थी।

उस समय DLS मेथेड (DLS Method) से गुजरात की टीम 8 रन आगे थी. लेकिन थोड़ी ही देर में बारिश रुक गई। इसके बाद गेंदबाजी के लिए आए बुमराह ने गिल को बोल्ड कर दिया। गिल के बल्ले से 43 रन निकले। जब गिल का विकेट गिरा तो गुजरात को जीत के लिए 31 गेंद में 43 रनों की जरूरत थी। इसके बाद अगले ही ओवर में बोल्ट ने रदरफोर्ड को आउट कर दिया। रदरफोर्ड ने 15 गेंद में 28 रन बनाए।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: चेन्नई और RCB के बीच आखिरी ओवर तक सांसें थाम देने वाला मुकाबला, जानिए किसने मारी बाजी
इसके बाद 17वां ओवर फिर बुमराह करने आए और उन्होंने चौथी गेंद पर शाहरुख खान को बोल्ड कर दिया। जब शाहरुख का विकेट गिरा तो गुजरात को 20 गेंद में 33 रन की जरूरत थी। इसके बाद 18वें ओवर में अश्विनी कुमार ने राशिद खान को पवेलियन भेजा। अब गुजरात को 16 गेंद में 30 रन चाहिए थे। दो ओवर में गुजरात को 24 रन चाहिए थे। लेकिन एक बार फिर बारिश ने मुकाबले में फिर से बाधा बनी। लेकिन इस बार मुंबई का पलड़ा भारी था। मुंबई DLS नियम के चलते आगे थी। गुजरात 5 रन पीछे थी। लेकिन जब बारिश रुकी तो गुजरात को जीत के लिए 6 गेंद में 15 रन चाहिए था। दीपक चाहर के हाथ में गेंद थी। लेकिन वो इसे बचा नहीं सके। इस जीत के साथ ही गुजरात अंक तालिका में टॉप पर आ गई है।

मुंबई की पारी

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई (MI) की शुरुआत बहुत ही अच्छी रही। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने रिकल्टन को आउट किया। रिकल्टन के बल्ले से मात्र 2 रन आए। इसके बाद विल जैक्स ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट लगाकर मुंबई को संभालने की कोशिश की। लेकिन चौथे ओवर में रोहित शर्मा को अरशद खान ने आउट कर दिया। रोहित के बल्ले से केवल 7 रन ही निकले। हालांकि, इसके बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और विल जैक्स ने मुंबई को संभाला।
दोनों बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी की। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। लेकिन 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 35 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच, विल जैक्स ने 29 गेंद में शानदार फिफ्टी लगाई। लेकिन 12वें ओवर में विल जैक्स भी अपना विकेट गंवा बैठे। जैक्स के बल्ले से 53 रन निकले, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। लेकिन इसके बाद कप्तान हार्दिक से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन इस मुकाबले में उनके बल्ले से मात्र 1 ही रन निकला और साई किशोर ने उन्हें चलता किया। इसके बाद तिलक वर्मा (Tilak Varma) भी आउट हो गए। उनके बल्ले से भी केवल 7 रन आए। इसके बाद 17वें ओवर में ही नमन धीर भी आउट हो गए।नमन के बल्ले से भी 7 रन आए. आखिरकार मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी।