Mahamaya Flyover: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को होगी कुछ दिन परेशानी, जानिए क्या है कारण
Mahamaya Flyover: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों की परेशानी कुछ दिनों के लिए बढ़ने वाली है। आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने महामाया फ्लाईओवर (Mahamaya Flyover) की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके कारण नोएडा (Noida) से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंध (Traffic Restrictions) लागू कर दिया गया है। इस रिपेयर के काम के तहत घिस चुके जोड़ों को बदला जा रहा है, जो फ्लाईओवर के 2006 में निर्माण के बाद पहली बार किया जा रहा एक जरूरी काम है। ये फ्लाईओवर नोएडा को साउथ दिल्ली से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है और सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) से जुड़ता है।

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकास की रफ़्तार और तेज होगी- डॉ. महेश शर्मा
अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाईओवर के दोनों ओर करीब 10 लंबे जोड़ों को बदलने की जरूरत है। ये जोड़ कंपन, तापीय विस्तार और भारी ट्रैफिक भार को अवशोषित करने के लिए जरूरी है, जिससे पुल की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित होती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने पुष्टि की है कि फ्लाईओवर (Flyover) पर ट्रैफिक चालू रहेगा, लेकिन कुछ एरिया में विशेष रूप से सेक्टर 37 से कालिंदी कुंज की ओर का हिस्सा, वर्तमान में मरम्मत की सुविधा के लिए प्रतिबंधित है।
इन इलाकों से होता है सीधा संपर्क
आपको बता दें कि 450 मीटर लंबा महामाया फ्लाईओवर (Mahamaya Flyover) नोएडा के सेक्टर 37, 44, 45 और फिल्म सिटी के निवासियों के लिए एक सबसे अहम रास्ता है। ये कालिंदी कुंज, सरिता विहार, शाहीन बाग और जामिया नगर जैसे दक्षिण दिल्ली के प्रमुख इलाकों से सीधा संपर्क उपलब्ध कराता है। नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (Civil) विजय रावल के मुताबिक पहले भी मामूली मरम्मत की गई है, लेकिन ये पहली बार है जब विस्तार जोड़ों को पूरी तरह से बदला जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Supertech इकोविलेज-1 के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों के लिए जरूरी ख़बर
फ्लाईओवर का रखरखाव है बहुत जरूरी
उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager) के अनुसार फ्लाईओवर की सेवा के 20 साल पूरे होने वाले हैं और इसे अच्छी स्थिति में रखने के लिए समय पर रखरखाव बहुत ही जरूरी है। फ्लाईओवर के सभी ओर 11 मीटर चौड़ा कैरिजवे है, जिस पर एक बार में तीन वाहन खड़े हो सकते हैं। मरम्मत के दौरान, एक लेन बंद रहेगी वहीं बाकी 2 लेन यातायात को चालू रखने और कुल व्यवधान से बचने के लिए खुली रहेंगी।
