Pakistan Blast: पड़ोसी देश पाकिस्तान एक बार फिर बम धमाकों से दहल उठा है।
Pakistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा (Quetta) में मंगलवार दोपहर एक भीषण बम विस्फोट (Bomb Blast) हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यह धमाका करीब सवा 12 बजे हुआ। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट के बाद भीषण गोलीबारी भी हुई है। मृतकों में फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के जवान भी शामिल हैं। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि धमाके के तुरंत बाद घना धुआं आसमान में फैल गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?
फ्रंटियर कॉर्प्स मुख्यालय के पास विस्फोट
आपको बता दें कि क्वेटा (Quetta) में जिन्ना रोड के पास यह बम ब्लास्ट हुआ है। धमाके के बाद सामने आई तस्वीरों में आसपास धुआं और तबाही देखी जा सकती है। अधिकारियों ने कहा कि यह विस्फोट क्वेटा शहर के पूर्वी हिस्से में फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय के पास हुआ। विस्फोट एक कार में हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में भारी गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई दीं। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के मॉडल टाउन और अन्य इलाकों में घरों और व्यावसायिक इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गोलीबारी की आवाजों ने स्थानीय निवासियों के बीच और अधिक भय पैदा कर दिया।

ज़रघून रोड पर हुआ धमाका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट क्वेटा के ज़रघून रोड के पास हुआ। धमाके के बाद स्थानीय प्रशासन घायलों को अस्पताल ले जाने में जुटा है। वहीं फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के हवाले से शुरुआती जानकारी में कहा गया कि इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हुई थी, लेकिन बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। धमाके की भीषणता को देखते हुए बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
अस्पतालों में आपातकाल, छुट्टियां रद्द
स्वास्थ्य सचिव मुजीबुर रहमान ने कहा कि सभी सलाहकारों, डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, स्टाफ नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को तत्काल अस्पतालों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के मीडिया समन्वयक डॉ. वसीम बेग ने कहा कि घायलों को सिविल अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ेंः Air India Offer: एयर इंडिया का बंपर ऑफर, सिर्फ 1200 रुपए में लीजिए घरेलू लाइट का मज़ा
क्वेटा में पहले भी हुआ था धमाका
यह पहली बार नहीं है जब क्वेटा में ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। इसी महीने 4 सितंबर को भी क्वेटा में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुए बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बलूचिस्तान लगभग 2 दशकों से अशांति का सामना कर रहा है। स्थानीय जातीय बलूच समूहों और उनसे संबंधित अन्य पार्टियों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार प्रांत की खनिज संपदा का दोहन कर रही है। हाल ही में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के निशाना बनाते हुए कई घातक हमले भी किए हैं।
