जनसंपर्क ही नहीं..सदन में भी सांसद महेश शर्मा की हाजिरी दूसरों से आगे

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 नोएडा राजनीति

Mahesh Sharma News Noida: सिर्फ जनसंपर्क नहीं, सदन में भी सांसद डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) की हाजिरी दूसरे सांसदों से आगे है।
बता दें कि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) से महेश शर्मा ने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन बसपा के सुरेंद्र नगर के हाथों 16 हज़ार वोटों से हार का सामना करना पड़ा। साल 2009 के आम चुनाव में हार का सामना करने के बाद बीजेपी (BJP) ने एक बार फिर महेश शर्मा (Mahesh Sharma) पर भरोसा जताते हुए इन्हें 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) नोएडा सीट से उतारा। जिसमें महेश शर्मा बसपा के ओमदत्‍त शर्मा को करीब 77 हजार वोटों से हराकर नोएडा के पहले विधायक बन गए।
ये भी पढ़ेः चुनाव विश्लेषकों का अनुमान..इस बार डॉ. महेश शर्मा रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

अब बात करें साल 2014 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में महेश शर्मा फिर गौतमबुद्ध नगर सीट (Gautam Buddha Nagar Seat) से मैदान में उतरे। इस बार उन्होंने सपा के नरेंद्र भाटी को 80 हजार वोटो से हराकर संसद में अपनी सीट रिज़र्व की। साल 2014 से 2019 तक महेश शर्मा ने केंद्र सरकार के नागरिक उद्यान मंत्रालय, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय संभाला। साल 2019 में यह दोबारा गौतमबुद्ध नगर से चुनकर संसद पहुंचे।

जानिए सांसद महेश शर्मा की सदन में हाजिरी

कार्यकाल 2019 से 2024 सदन में उपस्थिति 83 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय उपस्थित औसत से 4 प्रतिशत ज्यादा उत्तर प्रदेश उपस्थिति औसत के बराबर है।

सांसद शर्मा ने 9.50 करोड़ में से 7.50 करोड़ किए खर्च

  • संसदीय क्षेत्र के लिए प्रस्तावित बजट 17 करोड़
  • 9.5 करोड़ बजट आवंटित हुआ। जिसमें मौजूदा सांसद ने 8.57 करोड़ रुपए खर्च किए।

डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने कार्यकाल दिसंबर 2021 से मानसून सत्र 2023 तक 6 सवाल पूछे। साथ ही 4 डिबेटों में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ेः Lok Sabha चुनाव के बाद भी डॉ. महेश शर्मा का जनसंपर्क अभियान जारी

इन मुद्दों पर किया डिबेट

  • केंद्रीय बजट 2022-2023 नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान मांग संख्या 8
  • नोएडा गौतमबुद्ध नगर में केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता के संबंध में।
  • नोएडा के घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग।
  • राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2019