Noida

Noida: नोएडा में 38 जगहों पर लगेंगे ट्रैफिक आईलैंड, जानिए क्या होगी खासियत?

Trending नोएडा
Spread the love

Noida: शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित करने के लिए नोएडा पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है।

Noida News: शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों (Traffic Policemen) को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नोएडा में 38 नए ट्रैफिक आइलैंड (New Traffic Islands) लगाए जाएंगे। साथ ही जिले के 22 स्थानों पर नए पुलिस बूथ भी बनाए जाएंगे। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव (Lakhan Singh Yadav) ने दी। उन्होंने कहा कि इन पहलों से शहर में यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida News: बाज़ार से पनीर खरीदकर चाव से खाने वाले ये ख़बर ज़रूर पढ़ें

ट्रैफिक पुलिस को धूप और बारिश से मिलेगी राहत

नए ट्रैफिक आइलैंड (New Traffic Islands) प्रमुख तिराहों और चौराहों पर स्थापित किए जाएंगे, जहां यातायात पुलिसकर्मी अक्सर ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इससे उन्हें बारिश और तेज धूप के दौरान भी बिना परेशानी के ड्यूटी निभाने में मदद मिलेगी। कई पुराने ट्रैफिक आइलैंड समय के साथ क्षतिग्रस्त या हटाए जा चुके हैं, जिससे पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

नए ट्रैफिक बूथ होंगे आधुनिक

डीसीपी ने कहा कि जिन 22 स्थानों पर नए ट्रैफिक बूथ (New Traffic Booths) बनाए जाएंगे, वे सभी पुलिस विभाग के रंग-रूप में नजर आएंगे और इनमें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह बूथ दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को व्यवस्थित करने में भी मददगार साबित होंगे।

ये भी पढ़ेंः Noida Airport से शुरू होंग इंटरनेशनल फ्लाइट..जल्दी से अपडेट पढ़ लीजिए

इन प्रमुख स्थानों पर लगेंगे ट्रैफिक आइलैंड

हाजीपुर चौराहा, एबीसीडी चौराहा, सेक्टर-62 ओकाया चौक, 12-22-56 तिराहा, स्टेडियम चौराहा, गोलचक्कर (IOCL), झुंडपुरा चौराहा, डीएम चौराहा, सेक्टर 19-20 राय रेजिडेंसी, शशि चौक, सेक्टर 66 डीएस ग्रुप तिराहा, होशियारपुर तिराहा, एल्डिको चौराहा, अट्टा पीर, एडोब चौराहा, सेक्टर 125 HCL चौराहा, स्पाइस मॉल चौराहा, NSEZ तिराहा, इंडस वैली स्कूल तिराहा, सेक्टर 57 चौराहा, 31-25 चौराहा, गिझौड़ चौराहा, पाथवे स्कूल, श्रमिक कुंज चौराहा, स्वामी फर्नीचर चौराहा (8-10-11-12), सेक्टर 21 वाटर टैंक, खोड़ा कॉलोनी चौक, 11-56 चौक, 57-55 चौक, सफायर स्कूल, सेक्टर 93 चौराहा, सेक्टर 104 हाजीपुर गांव, गिझौड़-57 चौराहा और सेक्टर 100 के पास।