Noida

Noida: बैचलर्स पार्टी करने वाले ये ज़रूरी ख़बर पढ़ लीजिए

TOP स्टोरी Trending गाज़ियाबाद दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: बैचलर्स पार्टी से जुड़ी हैरान कर देने वाली खबर पढ़िए

Noida News: नोएडा में बैचलर्स पार्टी करने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। बैचलर्स पार्टी (Bachelors Party) से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नोएडा (Noida) के सेक्टर-39 थानाक्षेत्र के सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर सोसाइटी (Supreme Tower Society) में सातवीं मंजिल से गिरकर एलएलबी (LLB) के छात्र की मौत हो गई। मृतक युवक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले में मृतक के घरवालों ने अभी शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ेंः Amrapali: नए साल पर आम्रपाली के फ्लैट खरीदारों को बड़ा झटका

फ्लैट में हो रही थी पार्टी

बता दें कि गाजियाबाद (Ghaziabad) निवासी 23 साल तापस एमिटी विश्वविद्यालय (Amity University) में एलएलबी का छात्र था। तापस अपने कुछ दोस्तों के साथ सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर में आए थे। यहां उनके 2 साथी रहते हैं। शनिवार को तापस के साथ ही कुल छह लोग फ्लैट में थे। इनमें कुछ साथी छात्राएं भी थी। पुलिस के अनुसार फ्लैट में सभी लोग पार्टी करने के लिए आए थे।

ये भी पढ़ेंः Rent Agreement: किरायेदार आपकी प्रॉपर्टी पर नहीं कर पाएगा क़ब्ज़ा

सातवीं मंजिल से नीचे गिरा युवक

तभी साढ़े चार बजे के आसपास तापस सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पुलिस कर रही है छानबीन

आस पास के लोग यह भी आशंका जाहिर कर रहे हैं कि युवक को किसी ने धक्का दिया होगा। घटना के समय फ्लैट में मौजूद युवक और युवतियों से भी पुलिस पूछताछ करने का दावा कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी चेक किया जा रहा है।