Greater Noida की केमिकल फैक्ट्री में लगी आम, छा गए आसमान में काले बादल
Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक केमिकल फैक्ट्री (Chemical Factory) में भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग लगने के दौरान केमिकल फैक्ट्री में बड़े-बड़े धमाके हुए। इस घटना के बाद आसमान में काले बादल छा गए हैं, और आसपास रिहाईसी इलाके के लोगों को सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आग (Fire) लगने के दौरान कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई है।
ये भी पढ़ेंः Road Tax in Delhi: क्या दिल्ली में लगेगा न्यूयॉर्क जैसा टैक्स? पढ़िए पूरा मामला
जानिए कैसी लगी आग
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) बताया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी कोई जनहानि की जानकारी नहीं हुई है। बादलपुर पुलिस ने जेसीबी (JCB) की मदद से दीवार तोड़कर 25 गायों को बाहर निकाला है। करीब आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में लगी हुई हैं। पूरी घटना बादलपुर थाना क्षेत्र के दुजाना रोड की बताई जा रही है।
इस हादसे को लेकर डीसीपी सेंट्रल नोएडा (DCP Central Noida) ने जानकारी दी कि थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुजाना रोड़ पर केमिकल प्लांट में आग लगने की खबर मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुईं। इस समय मौके पर लगभग 32 अग्निशमन वाहनों की मदद से आग को बुझाया जा रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
गाजियाबाद से भी दमकल की गाड़ी मंगाई गई
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी (DCP Shakti Mohan Awasthi) ने जानकारी दी कि रविवार तड़के लगभग 3 बजकर 35 मिनट पर 112 पर फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिली थी। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग दुजाना रोड पर स्थित श्री बांके बिहारी केमिकल प्लांट में लगी थी त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई।
गौतमबुद्ध नगर के अलावा गाजियाबाद से भी दमकल की गाड़ी मंगाई गई। दमकल विभाग की 32 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग किन कारणों से लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Amrapali: नए साल पर आम्रपाली के फ्लैट खरीदारों को बड़ा झटका
कुछ दिन पहले भी लगी थी आम
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ब्रेड बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लगी थी। आग लगने के कारण चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई थी। सेंट्रल नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के प्लॉट नंबर 408 में स्थित कंपनी में अचानक से लगी आग पर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
