Ghaziabad की पिंकी गुप्ता के सुसाइड नोट में बड़ा खुलासा

दिल्ली NCR

नीरज पाल के साथ उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Pinky Gupta Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पिंकी गुप्ता नामक लड़की ने 31 अगस्त, 2023 की रात फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका पिंकी के घरवालों ने शाकिब नाम के युवक पर लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: बिल्डर के खिलाफ ला रेजिडेंशिया का हल्लाबोल

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: महागुन मंत्रा में ख़राब लिफ्ट ने बढ़ाई मुसीबत

पिंकी के साथ चार साल से रिलेशनशिप में रहने वाला शाकिब शाकिब शादीशुदा था। उसने पिंकी से मुलाकात के दौरान अपना नाम बन्नी बताया था। वहीं लड़की के सुसाइड नोट से पता चला है कि वह शाकिब के लिए धर्म परिवर्तन करने के लिए भी तैयार थी।

पिंकी के कमरे से मिला लेटर

गाजियाबाद में फांसी लगाकर जान देने वाली जिम रिसेप्शनिस्ट पिंकी गुप्ता केस में अब नया मोड़ सामने आया है। पिंकी ने लिव-इन पार्टनर साकिब के नाम आखिरी लेटर लिख छोड़ा है। पुलिस को पिंकी के कमरे से एक लेटर मिला है। इसमें लिखा है- मुझे खुद पर शर्म आती है। तुम्हारे लिए तुम से और खुद से लड़ रही थी। लोगों ने मुझे बहुत समझाया, लेकिन मुझे तुम्हारे आगे कुछ दिखाई न दिया। मैंने अपना धर्म तक बदलने की सोची। तुम्हारी हर चीज स्वीकार करने की सोची। ये सोचती रही कि कैसे भी ये बंदा मेरा हो जाए, लेकिन तुम फिर भी नहीं समझे। मुझसे अब ये सब बर्दाश्त नहीं होता… Good Bye साकिब

Pic Social Media

पुसिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
आरोपी साकिब को पुलिस ने गिरफ्त कर लिया है। पूछताछ में साकिब ने बताया है कि पिंकी उससे शादी करना चाहती थी। वह पहले से शादीशुदा है, इसलिए वो पिंकी को दोस्त की तरह साथ रखना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाइयां भी हुई थीं। साकिब समझाता रहा, लेकिन पिंकी शादी करने की बात पर अडी रही। वो अपनी फैमिली में भी बता चुकी थी कि में शादी करने जा रही हूं। पिंकी ने परिवार से नाता तोड़कर अलग कमरा भी ले लिया था, जहां वो साकिब के साथ रह रही थी।
इंस्टाग्राम का बन्नी निकला साकिब
पिंकी ने भाई ने साकिब पर कई आरोप लगाए हैं। भाई का कहना है कि साकिब शादीशुदा था, लेकिन उसने पिंकी से ये बात छिपाई और 4 साल तक उसके साथ रिलेशन में रहा। यही नहीं, साकिब ने बन्नी के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी। पिंकी उसके लिए अपना घर तक छोड़ चुकी थी। लेकिन, जब उसे साकिब के शादीशुदा होने की बात पता चली तो वो डिप्रेशन में आ गई और जान दे दी।
धोखे ने ली पिंकी की जान
पिंकी के भाई के अनुसार पिंकी ने जिसके लिए घर छोड़ा, जब वही दगाबाज निकला तो वह टूट गई। फिलहाल, पुलिस को पिंकी के कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें उसने साल 2021 से अब तक अपनी लाइफ के बारे में काफी कुछ लिखा हुआ है। पुलिस उसे पढ़कर और चीजें खंगालने में जुटी है।
Read Pinky Gupta Case, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi