Noida TCS से जुड़ी बड़ी खबर पढ़िए
Noida News: नोएडा टीसीएस (Noida TCS ) के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सीजीएसटी नोएडा ऑफिस (CGST Noida Office) ने ₹1.37 करोड़ का टैक्स (Tax) का जुर्माना लगा दिया है। यह जुर्माना वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2020-21 की अवधि के लिए लगाया गया है।
ये भी पढ़ेंः Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट तक दौड़ेगी मेट्रो..ऐसा होगा पूरा रूट

जानिए क्यों लगाया गया जुर्माना
जॉइंट कमिश्नर सीजीएसटी नोएडा, मेरठ द्वारा जारी आदेश में कंपनी की आउटपुट सर्विस (Output Service) पर टैक्स की मांग की है। यह कार्रवाई सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 74(1) के तहत हुई है, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य धोखाधड़ी, जानबूझकर गलत बयानी या तथ्यों को छिपाने के कारण भुगतान न किए गए या कम भुगतान किए गए टैक्स की वसूली है। टीसीएम कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी में बताया है कि वह इस आदेश के खिलाफ उचित प्राधिकारी के सामने अपील करने की योजना बना रही है। यह खुलासा सेबी के लिस्टिंग नियमों के तहत किया गया है।
ये भी पढ़ेंः Delhi-NCR सावधान! अगले 2 दिन रहेंगे भारी..IMD ने जारी की चेतावनी
टीसीएस करेगी जुर्माने के खिलाफ अपील
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब टीसीएस पर इस तरह का फाइन लगाया गया हो। इससे पहले 3 दिसंबर को भी कंपनी के उत्तर प्रदेश वैट अधिनियम, 2008 के तहत ₹11.04 लाख का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया था। यह जुर्माना वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए इनपुट वैट की अस्वीकृति के कारण लगाया गया था। टैक्स के जानकारों का कहना है कि बड़ी कंपनियों के लिए यह आम बात है कि वे टैक्स विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने के खिलाफ अपील कर सकती हैं।
