Parthala Flyover

Parthala Flyover: नोएडा के पर्थला फ्लाइओवर से अच्छी खबर आ गई

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Parthala Flyover से जुड़ी बड़ी और अच्छी खबर पढ़िए

Parthala Flyover: नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने पर्थला सिग्नेचर ब्रिज (Perthala Signature Bridge) के नीचे अंडरपास बनवाने का निर्णय लिया है। यह अंडरपास (Underpass) सिक्स लेन का बनाया जाएगा। अंडरपास के निर्माण में 85 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत आएगी। प्रजेंटेशन के लिए इस प्रॉजेक्ट की पीपीटी बना ली गई है। इसे जनवरी के पहले सप्ताह में सीईओ लोकेश एम (CEO Lokesh M) के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। इस अंडरपास का प्लान डिम्ट्स से बनाया गया है। यह अंडरपास एफएनजी एक्सप्रेसवे पर छिजारसी से सोरखा की ओर जाने वाले रास्ते पर बनेगा।
ये भी पढ़ेंः Noida: ‘प्ले स्कूल’ के टॉयलेट में किसने लगा दिया ‘स्पाई कैमरा’?

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अंडरपास पर बन जाने से सिग्नेचर ब्रिज से किसान चौक जाने का रास्ता बेहतर हो जाएगा। अंडरपास से सोरखा की ओर बिसरख पर बने पुल से होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की ओर जा सकेंगे। इसके साथ ही मेरठ एक्सप्रेसवे (Meerut Expressway) की ओर जाना आसान होगा। इस अंडरपास से फेज टू, सोरखा की ओर से आकर छिजारसी के सामने से होकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) की ओर आसानी से जा सकेंगे। अभी छिजारसी के सामने अक्सर जाम की समस्या होती है।

ये भी पढ़ेंः Noida के बेबी गैंग से बचके! 12-16 साल के बच्चे उड़ा लेते हैं लाखों

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पर्थला गोलचक्कर पर इस समय सिग्नेचर ब्रिज बना हुआ है। सेक्टर-71 अंडरपास की ओर से जाते समय किसान चौक की ओर आने-जाने के लिए बना हुआ है। इस सिग्नेचर ब्रिज के नीचे अंडरपास तैयार किया जाएगा। यह अंडरपास एफएनजी एक्सप्रेसवे (फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद) के रास्ते पर बनाया जाएगा। एफएनजी एक्सप्रेसवे पूरी तरह शुरू होने के बाद सिग्नचेर ब्रिज के नीचे गोलचक्कर पर जाम लगेगा। इसे देखते हुए कुछ महीने पहले नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने यहां का जायजा लेते हुए अंडरपास बनाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए था।