Noida की इस सोसाइटी में इनकम टैक्स की छापेमारी, पढ़िए पूरी खबर
Noida News: नोएडा की पॉश सोसाइटी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि देश की नामी बिल्डर कंपनी काउंटी के 5 शहरों में ग्रुप के 26 ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीमें पहुंचीं। कोलकाता (Kolkata), गुड़गांव के 2-2, गाजियाबाद के 5, दिल्ली के 4, नोएडा (Noida) के 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने छापेमारी की कार्रवाई की। आरोप है कि नकद रकम लेकर फ्लैट व अन्य संपत्तियों को बेचा गया। इस सूचना पर इनकम टैक्स (Income Tax) द्वारा छापा मारने की कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ेंः Expressway: नोएडा से दिल्ली फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी..यहां बनेगा नया एक्सप्रेसवे

इनकम टैक्स की नोएडा यूनिट ने रियल एस्टेट से जुड़े काउंटी बिल्डर ग्रुप (County Builder Group) पर छापेमारी की। कैश में फ्लैट और दूसरी संपत्तियों को बेचकर इनकम टैक्स की चोरी की सूचना पर 5 शहरों में ग्रुप के 26 ठिकानों पर टीमें पहुंचीं। कोलकाता, गुड़गांव के दो-दो, गाजियाबाद (Ghaziabad) के पांच, दिल्ली के चार, नोएडा के 12 ठिकानों पर कार्रवाई की गई। टीमें बिल्डर ग्रुप से जुड़े प्रॉपर्टी एजेंटों तक भी पहुंच गईं। इस कार्रवाई में इनकम टैक्स ने अब तक किसी तरह की बरामदगी की सूचना आधिकारिक तौर पर नहीं दी है। लेकिन बड़ी तादाद में दस्तावेज, लैपटॉप और कम्प्यूटर विभाग ने कब्जे में लिए हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
काउंटी ग्रुप (County Group) अभी कई ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं का निर्माण अलग-अलग दूसरे-दूसरे शहरों में चल रहा है। ग्रुप की परियोजनाओं में फ्लैट उच्च आय वर्ग और कारोबारियों की आय की पहुंच में होते हैं। ज्यादातर फ्लैट की कीमत 3 करोड़ से शुरू होती है। नोएडा में इस समय सेक्टर-120 में आईवी काउंटी और सेक्टर-107 में काउंटी-107 परियोजनाएं चल रही हैं। बीते दिनों नोएडा प्राधिकरण की ग्रुप हाउसिंग प्लॉट की नीलामी में भी यह ग्रुप शामिल हुआ था।
ये भी पढ़ेंः Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टू-व्हीलर ले गए तो…?
इनकम टैक्स को सूचना मिली थी कि करोड़ों रुपये की कीमत वाले ग्रुप के फ्लैट का बड़ा हिस्सा कैश में लेकर बेचा जा रहा है। इसको देखते हुए इनकम टैक्स (Income Tax) ने छापा मारा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में आयकर विभाग के 130 अधिकारी-कर्मचारी, 75 पुलिसकर्मी शामिल हुए। नोएडा (Noida) में इनकम टैक्स की टीमें सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी, सेक्टर-107 काउंटी, कॉरपोरेट दफ्तर, सेक्टर-120 समेत अन्य जगहों पर गईं। अब इनकम टैक्स की जांच अब करोड़ों के फ्लैट खरीदने वाले खरीदारों की तरफ भी बढ़ेंगी।
