Expressway

Expressway: नोएडा से दिल्ली फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी..यहां बनेगा नया एक्सप्रेसवे

Trending दिल्ली नोएडा
Spread the love

Expressway: 31 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे बनेगा

Expressway News: नोएडा से दिल्ली अब आपकी गाड़ी (Vehicle) फर्राटा भरेगी, क्योंकि फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressway) बन रहा है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से नोएडा-दिल्ली (Noida-Delhi) के बीच सड़क संपर्क और भी बेहतर हो जाएगा, जिससे यात्रा (Travel) के समय में भी कमी आएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Traffic Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा..घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

31 किलोमीटर लंबा और 8.5 किलोमीटर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे

आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे (Expressway) की कुल लंबाई 31 किलोमीटर होगी, जिसमें से 8.5 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड (उपरी) होगा, जो सेक्टर-65 के पास से शुरू होकर जेवर तक जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और स्थानीय शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़ना है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लागत 2,450 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक 15 मिनट में यात्रा

यह एक्सप्रेसवे (Expressway) फरीदाबाद, बल्लभगढ़, चंदावली, बहबलपुर जैसे गांवों से होते हुए जेवर के दयानतपुर गांव तक जाएगा। इससे फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक की यात्रा मात्र 15 मिनट में पूरी की जा सकेगी, जबकि पहले इस दूरी को तय करने में करीब 2 घंटे का समय लगता था।

हरियाणा और यूपी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी

यह परियोजना हरियाणा और उत्तर प्रदेश (Haryana and Uttar Pradesh) दोनों राज्यों में फैली हुई है, और इसके बन जाने से फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसके परिणामस्वरूप इन शहरों की आवागमन में सुधार होगा, और आसपास के गांवों की जमीनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही, उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

फरीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे से मिलेगा इन लोगों को फायदा

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोग, खासकर फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा के निवासी, इस एक्सप्रेसवे से तेज और आरामदायक यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में अब केवल 15 मिनट का समय लगेगा, जबकि पहले यह यात्रा 2 घंटे में तय होती थी।

इस एक्सप्रेसवे (Expressway) के बनने से आसपास के क्षेत्रों में व्यापार और उद्योग का विकास होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ेः Noida News: नोएडा होगा जाम फ्री..600 करोड़ से बनेगी एलिवेटेड रोड

विमानन और पर्यटन उद्योग

जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास स्थित होने के कारण, विमानन और पर्यटन उद्योग को भी इस एक्सप्रेसवे से लाभ होगा। इससे दिल्ली और उत्तर प्रदेश के नोएडा से एयरपोर्ट तक बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा, जो एयर ट्रैफिक को बढ़ावा देगा।