एयरलाइंस ने मांगे 9 नए स्लॉट, 30 मार्च तक होगा आवंटन
Punjab News: पंजाब के यात्रियों (Passengers) को बड़ी राहत की खबर है। बता दें कि शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Shaheed Bhagat Singh International Airport) से हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए कई एयरलाइंस ने रुचि दिखाई है। एयरलाइंस कंपनियों (Airlines Companies) ने 3 प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने के लिए स्लॉट मांगे हैं। समर शेड्यूल के तहत कुल 9 स्लॉट की मांग की गई है। अधिकारियों के अनुसार, 30 मार्च से पहले इन स्लॉट्स का आवंटन कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी (Airport Authority) ने निर्देश जारी किए हैं कि स्लॉट मिलने के बाद एयरलाइंस को जल्द से जल्द उड़ानें शुरू करनी होंगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: CM Mann ने मोहाली में सिटी मॉनिटरिंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का किया उद्घाटन

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
श्रीनगर, अहमदाबाद और मुंबई के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारी
अकासा एयरलाइंस (Akasa Airlines) ने श्रीनगर, अहमदाबाद और मुंबई के लिए नई घरेलू उड़ानें शुरू करने हेतु स्लॉट मांगे हैं। इसके अलावा, नोएडा और हिसार के लिए भी नई फ्लाइट्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने में कुछ समय लगेगा, लेकिन 30 मार्च से पहले स्लॉट आवंटित कर दिए जाएंगे।
विंटर शेड्यूल (Winter Schedule) के तहत 5 एयरलाइंस को विभिन्न राज्यों के लिए 11 नई उड़ानें (New Flight) शुरू करनी थीं। स्लॉट आवंटन के बावजूद, एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई फ्लाइट शुरू नहीं की गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने संबंधित एयरलाइंस से जवाब मांगा है।
चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए नई फ्लाइट, सवा घंटे में पहुंच सकेंगे
समर शेड्यूल (Summer Schedule) के तहत चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए भी नई फ्लाइट (New Flight) शुरू करने का प्रस्ताव है। पहले यहां दो घरेलू उड़ानें संचालित की जाती थीं, लेकिन अब इंडिगो एयरलाइंस 72 सीटर एयरक्राफ्ट के साथ सेवा शुरू करने जा रही है। इस फ्लाइट का वन-वे किराया ₹2500 से शुरू होगा, जो फ्लैक्सी फेयर के आधार पर तय किया जाएगा।
ये भी पढ़ेः Punjab सरकार का बड़ा फैसला, पार्षदों, सरपंचों और नंबरदारों को दिए खास अधिकार
नई फ्लाइट (New Flight) 31 मार्च से शुरू होने की संभावना है। यह धर्मशाला (Dharamshala) से दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह चंडीगढ़ से दोपहर 1:30 बजे उड़ान भरेगी और 2:35 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। इससे यात्रियों को तेजी और सुविधा के साथ यात्रा करने का लाभ मिलेगा।
