Noida की सड़कों पर इधर-उधर न पार्क करें वाहन, नहीं होगी बड़ी मुसीबत
Noida News: अगर आप नोएडा में रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि नोएडा (Noida) में सड़क के किनारे यहां-वहां गाड़ी पार्क कर जाने वाले लोगों के खिलाफ अब ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) सख्त एक्शन ले रही है। सड़क पर कार खड़ी कर धीमे यातायात और जाम का कारण बनने वालों पर के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। सड़क दुर्घटना के दौरान रोड़ पर ही वाहन रोकर लापरवाही बतरने वाले भी इसी कार्रवाई के जद में आएंगे। इसको लेकर गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस (Gautam Buddha Nagar Traffic Police) का प्रयास है कि ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का पालन कर वाहन चलाएं जिससे दूसरे लोगों को समस्या न हो। उधर, यातायात पुलिस सेक्टर 20 थाने में इस तरह की लापरवाही को लेकर एक मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है।
ये भी पढ़ेंः Noida में बाइक सवार बदमाशों ने की चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

इससे ट्रैफिक होता है बाधित
अक्सर देखा जाता है कि लोग ओवरलोड वाहन (Overloaded Vehicle) को लेकर निकलते हैं। ओवरलोड वाहन बीच रास्ते में ही खराब हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में वाहन को सड़क किनारे खड़ा करना मुश्किल होता है। इससे मार्ग पर ट्रैफिक बाधित होता है। दूसरी तरफ लोग वाहन खराब होने के बीच रास्ते ही छोड़कर चले जाते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इससे भी मार्गों पर यातायात बाधित होता है। तीसरे केस में कोई दुर्घटना होने पर लोग सहायता करने के बजाय अपने वाहन सड़क पर रोककर खड़े हो जाते हैं और तमाशा देखने के लिए चले जाते हैं। इससे सड़क पर सुचारू रूप से ट्रैफिक संचालन बाधित होता है। ऐसी स्थिति में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway), एनएच नाइन व एलिवेटेड रोड पर कुछ मिनटों में ही वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। कई किलोमीटर तक जाम जैसे हालात बन जाते हैं। दूसरे वाहन चालकों को समय और ईधन की बर्बादी जैसा दोहरा नुकसान उठाना पड़ता है। टीम को मौके पर पहुंचने में देरी होती है। इस समस्या से निपटने को गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Supertech इकोविलेज-1 के निवासियों का हल्लाबोल
इन मार्गों पर शुरू हुई निगरानी
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे
यमुना एक्सप्रेसवे
एनएच 9
एलिवेटेड रोड
ट्रैफिक पुलिस दर्ज करेगी केस
डीसीपी ट्रैफिक लाखन सिंह यादव के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड पर अगर कोई गाड़ी खड़ी करके निकलता है और गाड़ी खड़ी होने से ट्रैफिक बाधित होता है तो ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहनों को सीज करने के साथ ही चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर ही परिस्थितियों को देखकर मुकदमा भी दर्ज करेगी।
नो लेन चेंज को लेकर भी हो रही है सख्ती
नो लेन चेंज जोन में लापरवाही बरतने वालों को लेकर भी ट्रैफिक पुलिस बहुत सख्त है। जिले के तीनों नो लेन चेंज जोन की नियमित निगरानी की जा रही है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्ती की जा रही है।
