कल ‘एक्सप्रेसवे’ पर जाने वाले दें ध्यान..नहीं तो होंगे परेशान

दिल्ली NCR

बड़ी ख़बर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को लेकर सामने आ रही है। जहां बारिश ने एक्सप्रेस वे के 2.36 किमी पर बन रहे अंडर पास की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। हालांकि इसके निर्माण के लिए डेढ़ महीने का समय लिया गया था। लेकिन अब इसमें और देरी हो सकती है। अंडर पास के निर्माण के लिए करीब 250 मीटर एक्सप्रेस वे की रोड को बंद किया गया है। जिससे यहां रोजाना लोगों को जाम झेलना पड़ रहा है। एक्सप्रेस वे से रोजाना 1 लाख वाहन निकलते है।

सौ. सोशल मीडिया

डीजीएम के मुताबिक अंडर पास बारिश की वजह से यहां पानी भर गया। इसे निकालने का काम किया जा रहा है। सुखाने में कम से कम दो से तीन दिन का समय लग जाएगा। इसके बाद ही आगे का काम होगा। यदि मौसम और खराब रहा तो और देरी हो सकती है।

नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-96 और 126 को जोड़ने के लिए एक्सप्रेस वे के नीचे अंडर पास का निर्माण कर रही है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर का हिस्सा बॉक्स पुशिंग के जरिए किया गया। लेकिन अब ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर ओपन खोद कर अंडर पास बनेगा। इसलिए एक्सप्रेस वे को बंद किया जाएगा। ये काम करीब डेढ़ महीने में पूरा किया जाना है। हालांकि इसमें समय ज्यादा लग सकता है। तब तक सर्विस लेन से यातायात को निकाला जाएगा।

इसके लिए एक्सप्रेस वे पर अंडर पास से 100 मीटर पहले और 100 मीटर आगे सर्विस रोड के कट दिया गया है। यहीं से एक्सप्रेस वे ट्रैफिक को निकाला जा रहा है। इस दौरान करीब 250 मीटर का पैच पूरी तरह से बंद रहेगा। अब पानी भरने और मौसम का मिजाज ही तय करेगा कि लोगों का यहां कितने दिनों तक डायवर्जन झेलना पड़ेगा।

99 करोड़ से तैयार हो रहा अंडर पास
अंडर पास 99.34 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। करीब 715 मीटर लंबा 4 लेन का है। इसका 79 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। संभवता दो से तीन महीने में इसका काम पूरा कर लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

किन सेक्टरों को होगा फायदा
ये अंडर पास से सेक्टर-44,45,46,47,48,96,97,98,99 के निवासियों को दिल्ली की तरफ जाने और सेक्टर-124,125,126,127,128 के निवासियों को सेक्टर-44,4547,48,96,97,98,99 की तरफ जाने का होगा।

Read: Noida-Greater Expressway-Big news-Noida Latest news-Noida west news,Noida Extension News, khabrimedia, Breaking news