बिकने वाला है नोएडा का GIP मॉल, जानिए क्यों?

दिल्ली NCR

ज्योति शिंदे, एडिटर, खबरीमीडिया

नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। द ग्रेट इंडिया प्लेस(The Great India Place) यानी जीआईपी मॉल बिकने जा रहा है।मॉल को 2 हजार करोड़ रुपए में बेचने की बात चल रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधकारिक पुष्टी नहीं की गई है। इस मॉल में वंडर्स ऑफ वंडर के साथ मनोरंजन पार्क भी शामिल हैं। द ग्रेट इंडिया प्लेस को अप्पू घर ग्रुप और द यूनिटेक ग्रुप ने डेवलेप किया था। इसका रख-रखाव एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड कर रहा है।

Pic-सोशल मीडिया

147 एकड़ में बना है मॉल
ये मॉल करीब 147 एकड़ में बनाया गया है। 1.7 मिलियन वर्ग फुट एरिया में डेवेलप है। बाकी एरिया अभी भी खाली है। खरीदार इसका इस्तेमाल कॉमर्शियल बिल्डिंग को बनाने में भी कर सकता है। दरअसल जब मॉल बिकेगा, तो इसका ट्रांसफर ऑफ मेमोरेंडम किया जाएगा। जिससे मिलने वाले चार्ज से नोएडा प्राधिकरण को एक बड़ा राजस्व मिलने की उम्मीद है।

2007 में मॉल बनकर हुआ था तैयार
जब यह मॉल बनकर तैयार हुआ था, तो यहां पर बड़ी संख्या में भीड़-भाड़ देखने को मिलती थी। कोरोना के बाद से इस मॉल में भीड़ काफी कम हो गई है। मॉल साल 2007 में बनकर तैयार हुआ था। उस समय पर यह देश का सबसे बड़ा मॉल था। यहां पर कई बड़ी कंपनियों की शॉप पर थी।

Pic-सोशल मीडिया

800 करोड़ रुपए का चुकाएगा कर्ज
बताया जा रहा है कि मॉल पर एक सरकारी बैंक का 8 सौ करोड़ रुपए का कर्ज है। अभी 85 फीसदी मॉल भरा हुआ है। इसे बेचने के बाद जो रुपये आएंगे, उसका इस्तेमाल इस कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा।

2016 के बाद बदली ऐसी तस्वीर
2016 से तस्वीर एकदम बदल गई। इस साल जीआईपी के ठीक सामने डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया लॉन्च हो गया। इसके बाद से जीआईपी की लोकप्रियता कम होती चली गई। यहां से कई कंपनियों के शोरूम भी चले गए। जिसका सीधा असर कमाई पर पड़ा।

READ: Noida, GIP Mall, khabrimedia, latest noida-greater Noida news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *