IPL 2025: चहल की चालाकी में फंसे केकेआर के बल्लेबाज, लो स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब ने मारी बाजी
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 18 वें सीजन के 31 वां मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के मुंह से जीत छीन ली है। चंडीगढ़ के मुल्लापुर में खेले गए आईपीएल (IPL) के इस मैच में पंजाब ने केकेआर (KKR) को 112 रन का लक्ष्य दिया था। टारगेट चेज करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मात्र 95 रन पर ही आल आउट हो गई और मुकाबला 16 रन से हार गई। बता दें कि पंजाब (Punjab) की मौजूदा सीजन में सात मैचों में यह चौथी जीत है। इस जीत से श्रेयस एंड कंपनी 8 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई। वहीं केकेआर की सात मैचों में यह चौथी हार है। पंजाब की जीत में भूमिका युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की, जिन्होंने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ दिया। पंजाब (Punjab) ने आईपीएल (IPL) का सबसे छोटा टोटल डिफेंड कर इतिहास बना दिया है।

पंजाब और कोलकाता के बीच हुए इस लो स्कोरिंग मुकाबले (Low Scoring Matches) में केकेआर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। केकेआर ने 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 रन पर अपने दोनों ओपनर्स क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन के विकेट गंवा दिए। सुनील नरेन को पेसर मार्को यानसेन ने क्लीन बोल्ड किया। वह मात्र 4 गेंद ही खेल कर एक चौके की मदद से 5 रन बना सके जबकि क्विंटन डिकॉक 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। डिकॉक को जेवियर बार्टलेट ने सूर्यांश शेडगे के हाथों कैच करा दिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने पवेलियन भेजा। इंम्पैक्ट सब के रूप में उतरे अंगकृष रघुवंशी ने 28 गेंदों पर 37 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर के बल्ले से 7 रन निकले। उन्हें मैक्सवेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: दिल्ली की जीत पर लगा ब्रेक, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की इस सीजन की दूसरी जीत
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने लगातार दो विकेट लेकर केकेआर पर प्रेशर बना दिया। उन्होंने केकेआर की पारी के 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिेंकू सिंह को आउट किया जबकि अगली ही गेंद पर रमनदीप सिंह को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर मैच में जान फूंक दी। लेकिन इस दौरान चहल हैट्रिक चूक गए। इस मुकाबले में हर्षित राणा ने तीन रन बनाए जबकि वैभव अरोड़ा शून्य के स्कोर पर आउट हुए। केकेआर ने अपने 8 विकेट मात्र 30 रन के भीतर गंवा दिए। पंजाब की तरफ से युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए वहीं मार्को यानसेन ने 3 विकेट निकाले।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: लखनऊ में गरजा धोनी का बल्ला, चेन्नई को मिली सीजन की दूसरी जीत
