इंडिया टीवी से संजय बिष्ट का इस्तीफा, इस चैनल में नज़र आएंगे

TV
Spread the love

इंडिया टीवी से बड़ी खबर सामने आ रही है। बतौर प्रोड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे संजय बिष्ट ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। संजय बिष्ट का नया ठिकाना टीवी9 भारतवर्ष होगा।

2004 में इंडिया टीवी से करियर की शुरुआत करने वाले संजय बिष्ट 2008 में वॉयस ऑफ इंडिया चले गए। संजय बिष्ट फिर न्यूज24 होते हुए न्यूज एक्सप्रेस पहुंच गए। 2013 में संजय बिष्ट ने फिर से इंडिया टीवी में वापसी की। और करीब 9 सालों साल अलग अलग शो का हिस्सा रहे।

साहित्य में गहरी रूचि रखने वाले संजय बिष्ट की ई-नोवल  E-Novel मिर्च मोहब्बात(Mirch Mohobbat) इंटरनेट पर जबरदस्त पसंद की गई।

प्रोग्रामिंग और स्क्रिप्टिंग के खिलाड़ी संजय बिष्ट को नई पारी के लिए खबरीमीडिया की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Sanjay Bist, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism