27 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: भीतर ही भीतर खाए जा रही उदासी, मन भी रहता है विचलित, तो वास्तु के इन टिप्स को जरूर अपनाएं

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज उन लोगों को लाभ होगा जो काफी समय से किसी प्रॉजेक्‍ट पर काम कर रहे थे। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से विवाद होने की वजह से आपका मूड बिगड़ सकता है। कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा और अतिथि आगमन से आपके खर्च बढ़ सकते हैं।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने करीबियों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। दोस्तों की आपको कोई बात बुरी लग सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह  आपको वापस मिल सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल हो सकती है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है, तो आप उसमें ढील ना दें। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपको आज धन के निवेश का फैसला काफी सोचकर करने की जरूरत है। राजनीतिक गतिविधियों में रुकावट आ सकती है। दोपहर के बाद आपको परेशानी हो सकती है और बिना वजह खर्च आपको करने पड़ सकते हैं। आपके लिए रात का वक्‍त मांगलिक कार्य में बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाले रहेगा। आप अपने खर्चों में वृद्धि कर सकते हैं। व्यवसाय में आपकी योजनाएं गति पकड़ेगी, लेकिन आपके आसपास में कोई वाद विवाद हो सकता है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आज वापस मांग सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी काम के लंबे समय से पूरा न होने के कारण परेशान चल रहे थे, तो आपको उसमें जुटना होगा, तभी वह पूरा हो सकता है। आप वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। आज आपको इनकम के कुछ नए सोर्स मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला होगा और आज आपको धन के मामले में लाभ होगा। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। आज आपके सोचे गए कार्य पूर्ण होंगे और योजनाएं सफल होंगी। आपका भाग्‍य साथ दे रहा है और किसी जरूरी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको बेवजह के कामों के कारण तनाव बना रहेगा। उलझनों में रहने के कारण आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को कंरु और किसे ना कंरु। आपको अत्यधिक काम रहने के कारण कुछ मौसमी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में जमकर मेहनत करेंगे, तभी आपके सभी काम पूरे होंगे। किसी काम को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिस कारण आपका काम करने में मन भी कम लगेगा। आपसे  कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आप उसमें अपने बॉस से तुरंत माफी मांगे, नहीं तो वह बढ़ सकती है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों की कार्ययोजनाएं सफल होंगी और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें। आप बिना सोचे कोई फैसला न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपने अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरंदाज किया, तो आपकी बीमारियां बढ़ सकती है।  आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को प्राथमिकता दें, तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें और यदि आपको कोई निर्णय लेना हो, तो उसमें बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो कोई गलती होने से बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपका पूरा दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा। आपको आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी और मन प्रसन्‍न होगा। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। शाम का वक्‍त देव दर्शन के लाभ और धार्मिक कार्य में बीतेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका जीवनसाथी से कोई वाद विवाद होने की समस्या चल रही है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने काम की योजनाओं को किसी बाहरी व्यक्ति से उजागर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौजमस्ती करने में व्यतीत करेंगे। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों के लिए आज भाग्‍योदय का दिन है। किसी महान सफलता से आपको हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से चले आ रहे विवाद का अंत होगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। कोई भी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप व्यापार में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप अपने किसी काम को बहुत दिनों से टाल रहे थे, तो आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपकी किसी से कहासुनी हो, तो आप उसमें अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें, नहीं तो उसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। विदेशों से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-27 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-27 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)