Noida News: नोएडा के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब कुछ मिनटों में ही बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक पहुंचना संभव होगा।
Noida News: नोएडा के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब कुछ मिनटों में ही बॉटेनिकल गार्डन (Botanical Garden) से सेक्टर-142 तक पहुंचना संभव होगा। यह जानकारी खुद नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने दी है। एनएमआरसी ने बताया कि वह अगले 3 महीनों में दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन और नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के बीच 11.56 किलोमीटर लंबी मेट्रो लिंक का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने के साथ ही एनएमआरसी कार्य प्रारंभ करेगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़े: Noida-ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर रफ़्तार भरेगी आपकी गाड़ी..ये रही डिटेल

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
अभी की स्थिति में परेशानियां
दिल्ली से ब्लू लाइन या मजेंटा लाइन (Magenta Line) से आने वाले यात्रियों को फिलहाल सेक्टर-52 स्टेशन पर उतरना पड़ता है। इसके बाद वे पैदल या ई-रिक्शा से एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन पहुंचते हैं, जहां से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न हिस्सों के लिए मेट्रो की सुविधा मिलती है। अब एक्वा लाइन (Aqua Line) का विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक एक नई मेट्रो लाइन बनाई जाएगी। बॉटेनिकल गार्डन पर फिलहाल नोएडा और दिल्ली के बीच ब्लू और मजेंटा लाइन के स्टेशन स्थित हैं।
अगले महीने होगा सर्वे पूरा
एनएमआरसी (NMRC) अगले महीने पूरी साइट का सर्वे कर लेगा, जिससे निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। नोएडा मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि स्थलाकृति सर्वेक्षण के साथ-साथ इस मार्ग पर मिट्टी की जांच भी चल रही है।
11.56 किलोमीटर लंबा होगा नया रूट
नए मेट्रो रूट (New Metro Routes) की लंबाई 11.56 किलोमीटर होगी और इस पर आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 2254 करोड़ रुपये होगी। इस मेट्रो लिंक के बन जाने से नोएडा-दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन तक कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होगी। फिलहाल, एनएमआरसी एक्वा लाइन पर मेट्रो का संचालन कर रहा है, जो सेक्टर-51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा तक जाती है।
NMRC के पास 2 प्रमुख प्रोजेक्ट्स
एनएमआरसी के पास 2 प्रमुख मेट्रो प्रोजेक्ट्स हैं। एक, 11.56 किलोमीटर लंबा लिंक जो बॉटेनिकल गार्डन (Botanical Garden) से सेक्टर-142 तक जाएगा और दूसरा, सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 तक पांच किलोमीटर लंबा लिंक। एनएमआरसी ने इन दोनों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है।
ये भी पढ़ेः Noida News: हाईराइज सोसायटी में लिफ्ट को लेकर सावधान करने वाली रिपोर्ट
अधिकारियों की प्रतिक्रिया
नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लोकेश एम ने कहा, ‘हम 11.56 किलोमीटर के मेट्रो लिंक पर प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू करना चाहते हैं, क्योंकि यह न केवल ग्रेटर नोएडा के दूरदराज के इलाकों तक बल्कि आगामी नोएडा हवाई अड्डे तक भी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। हम सभी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं, ताकि बिना किसी देरी के काम शुरू हो सके।’
उन्होंने आगे कहा, ‘यह मेट्रो लिंक एक बार बन जाने के बाद, ग्रेटर नोएडा को सीधे दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन से जोड़ देगा, जिस पर दिल्ली का इंदिरा गांधी हवाई अड्डा और ब्लू लाइन भी स्थित है।
