नोएडा में सिलेंडर ब्लास्ट..6 लोग झुलसे

दिल्ली NCR

बड़ी ख़बर गौतमबुद्ध नगर(Noida) के सेक्टर 44 स्थित छलेरा गांव से आ रही है जहां शुक्रवार रात एक मकान में खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें 6 लोग झुलस गए। घायल सभी लोग किराए के मकान में रहते हैं। धमाके की ख़बर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें: Delhi में ‘थंडर’..Noida-ग्रेटर नोएडा में ‘बवंडर’

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के मुताबिक छलेरा गांव के गली नंबर एक में अरुण सैनी का मकान है। यहां खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई।

ये भी पढ़ें: यूपी वालों को नहीं लगेगा ‘करंट’..CM ने दिया बड़ा गिफ्ट

आग बुझाने के लिए लोग मौके पर पहुंचे तभी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें गणेश कुमार, कैपली, सलाम, इस्तेखान,नीरज सैनी और भीम सैनी झुलस गए। नीरज और भीम 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। सभी का अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

READ: Cylinder Blast-Noida sector 39-khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News,