Noida-ग्रेटर नोएडा में अपराधियों की खैर नहीं..CM ने लिया बड़ा फ़ैसला

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: नोएडा की सड़कों पर घूमने वाले अपराधी और मनचलों पर अब खैर नहीं, मनचलों पर अब तीसरी आंख की पैनी नजर रहेगी। नोएडा की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic Order) को और बेहतर बनाने के लिए शहर में 44 क्लाउड सीसीटीवी कैमरे (Cloud CCTV Cameras) लगाए गए हैं। सिटी सर्विलांस सिस्टम (Surveillance System) को और बेहतर बनाने के लिए लगाए गए यह कैमरे ( Camera) सोलर से चल रहे हैं और फुटेज क्लाउड में फीड हो रहा है। इस तरह के जल्दी ही 100 से अधिक कैमरे और भी लगाए जाएंगे। इससे सिटी सर्विलांस के बेहतर होने से शहर में अपराध में शामिल बदमाश की बदमाशी भी आसानी से पकड़ी जा सकेगी।

ये भी पढ़ेंः Noida: मंत्रालय के अधिकारी से 23 लाख की ठगी..इस तरह उड़े पैसे?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida: 52 मेट्रो स्टेशन पर पिस्टल लेकर पहुंचा लड़का..मचा हड़कंप

सिटी सर्विलांस सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए नोएडा पुलिस (Noida Police) की तरफ से शहर में 44 हाइटेक क्लाउड सीसीटीवी कैमरे अलग अलग थाना क्षेत्र में लगाए गए हैं। इनमें मामूरा यू टर्न, हिंडन पुल, सेक्टर-71, पर्थला गोल चक्कर, सेक्टर-120 चौक, फिल्म सिटी कट, सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन टी प्वाइंट, गार्डेन गैलेरिया आदि शामिल हैं। अपर पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी का ने कहा कि यह अत्याधुनिक कैमरे सोलर से चलेंगे और क्लाउड में फुटेज फीड होगा। इस पर मोबाइल से निगरानी रखा जा रहा है। इससे अपराध पर लगाम लगेगा और यातायात उल्लंघन करने वाले लोग पकड़े जाएंगे।
ऐसे कर रहे काम कैमरे
सेक्टर-94 स्थित कंट्रोल रूम से कैमरों को जोड़े गए हैं। वहां से हर पल की जानकारी अपडेट हो रही है। कंट्रोल रूम में लगे स्क्रीन पर चौबीस घंटे की मूवमेंट हो रही है। इसके साथ ही शहर में चौराहों पर पहले से फिक्स व पीटीजेड दोनों तरह के कैमरे लगाए गए हैं। इन नए कैमरे कैमरे में जूम इन व जूम आउट करने की सुविधा है।
यह होंगे फायदे
सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होगी।
महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले पहचाने जाएंगे।
ऑटो व अन्य वाहन चालकों की मनमानी पर रोक लगेगी।
जाम से मिलेगा छुटकारा।
अपराध कर भागने वाले बदमाशों के वाहनों को ट्रेस किया जा सकेगा।
वाहनों के नंबर प्लेट जूम कर देखे जा सकेंगे।
एडीसीपी, नोएडा ने बताया कि शहर में सिटी सर्विलांस सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए 44 नए क्लाउड सीसीटीवी लगाए गए हैं। यह अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित कैमरे हैं। इससे शहर में सुरक्षा बेहतर होगी।

क्या है क्लाउड सीसीटीवी कैमरा
क्लाउड सीसीटीवी कैमरा एक ऐसा स्मार्ट कैमरा है जो सड़क पर पैनी नजर रखता है, साथ ही इसमें एंगल को लेकर भी कोई परेशानी नहीं होती है। यह पूरी तरह से एडजस्टेबल है। इसकी रिकॉर्डिंग क्लाउड में सेव होता है और मोबाइल से इसकी मॉनिटरिंग की जा सकती है। क्लाउड कैमरे को आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) कैमरे के रूप में भी जाना जाता है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi