Noida

Noida: नोएडा की इस कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर, निवेशकों में हड़कंप

Trending नोएडा
Spread the love

Noida News: नोएडा के इस कॉलोनी पर अब बुलडोजर चलने वाला है।

Noida News: नोएडा के इस कॉलोनी पर अब बुलडोजर (Bulldozer) चलने वाला है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने इस कॉलोनी को लेकर औपचारिक सूचना जारी कर दी है और जल्द ही अवैध निर्माणों को गिराने की तैयारी तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई की खबर से निवेशकों (Investors) और वहां प्लॉट या फ्लैट खरीदने (Buy Flat) वालों में हड़कंप मच गया है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि यह मामला नोएडा के सलारपुर गांव (Salarpur Village) में बसाई जा रही एक अवैध कॉलोनी का है। वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सलारपुर गांव के खसरा संख्या 700 से 715 तक की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। यह क्षेत्र सेक्टर-107 के सामने 45 और 60 मीटर चौड़ी सड़कों के किनारे स्थित है।

ये भी पढ़ेंः Noida Metro: नोएडा मेट्रो के इन 7 स्टेशंस में आप भी खोल सकेंगे दुकान

प्राधिकरण (Authority) का कहना है कि कुछ भूमाफिया इन जमीनों पर नियमों को ताक पर रखकर प्लॉट काटकर बेच रहे हैं। इसके साथ ही, खसरा संख्या 779 और 780 पर अवैध रूप से वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें और फ्लैट बना दिए गए हैं।

प्राधिकरण द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इन निर्माणों की सीलिंग और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के लिए समन्वय किया जा रहा है। बहुत जल्द बुलडोजर कार्रवाई शुरू की जाएगी। कॉलोनी में कई अवैध फ्लैट, दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बनाए गए हैं, जो नियमों के विरुद्ध हैं।

ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा के सेक्टर 51 में रहने वाले लोग दहशत में क्यों हैं?

प्राधिकरण की अपील

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने आम जनता से अपील की है कि वे इन खसरा नंबरों की जमीनों पर बने किसी भी तरह के फ्लैट, दुकान या प्लॉट की खरीद से बचें। यह पूरी जमीन अधिसूचित श्रेणी में आती है और यहां किसी भी प्रकार का निर्माण अवैध है। जल्द ही सभी अवैध निर्माणों को गिरा दिया जाएगा।