IPL 2025

IPL 2025: चेपॉक में पंजाब के तूफान में उड़ी CSK, जानिए किस गेंदबाज के आगे ढ़ेर हुई चेन्नई?

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने फिर किया कमाल, टॉप-2 में पहुंची टीम

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हुआ। इस मैच में चेन्नई (CSK) को पंजाब ने 14 रन से हरा दिया। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 190 रन पर ऑल आउट हो गई। 191 रन का टारगेट पंजाब ने 19.4 ओवर में 4 विकेट रहते चेज कर लिया। इस मुकाबले में हार के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः IPL 2025: कोलकाता के आगे पस्त हुई दिल्ली की टीम, किस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज़्यादा रन?

20 ओवर भी नहीं खेल पाई चेन्‍नई

आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई (CSK) के बल्लेबाजों का घर में कोई जादू नहीं चल सका। इस मैच में भी चेन्नई की बल्लेबाजी फेल रही। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले ने पंजाब की राह आसान कर दी, वहीं चेन्नई की बल्लेबाजी एक बार फिर पूरी तरह लड़खड़ा गई। चेन्नई की सलामी जोड़ी के साथ साथ आलराउंडर रवींद्र जडेजा भी टीम के लिए परेशानी का सबब बन गए है। हालांकि, सैम करन की धुआंधार बल्लेबाजी की वजह से चेन्नई ने पंजाब के सामने 190 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने आखिरी ओवर में टारगेट चेज कर लिया। इसके साथ ही पंजाब प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

सैम करन की शानदार पारी

चेन्नई के लिए सैम करन (Sam Curran) को जल्दी विकेट गिरने के बाद मैदान पर आना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पारी की शुरुआत जरूर की। लेकिन, जैसे ही उन्हें डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brewis) का साथ मिला उन्होंने अपनी पारी को तेज कर दिया। सैम ने पहले टीम को संभाला और फिर अर्धशतक लगाकर टीम की स्थिति मजबूत की। उन्होंने सूर्यांश हेडगे के 16वें ओवर में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। सैम ने 47 गेंदों का ससमना करते हुए 88 रनों की तेज पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: राजस्थान के आगे पस्त हुई गुजरात की टीम, इस युवा खिलाड़ी ने पलटा मुकाबला

पंजाब के गेंदबाजों का कमाल

पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और मार्को यानसेन ने इस मुकाबले में अच्छी और सधी हुई गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के सलामी बल्‍लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेजा। शेख रशीद और आयुष पावरप्ले में ही आउट में ही पवेलियन लौट गए और टीम ने 22 रन पर दो विकेट गंवा दिए। अर्शदीप ने पहले रशीद को कैच आउट कराया इसके बाद यान्सन को अय्यर के हाथों में कैच आउट कराया। इस मैच में पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने चार विकेट हासिल किए।

ओपनिंग बन रही है परेशानी

धोनी की कप्तानी में भी टीम के सलामी बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पा रहे है। आयुष और रशीद टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पा रहे है। अब तक 4 से 5 ओपनिंग जोड़ी बदली जा चुकी है लेकिन कोई भी जोड़ी फिट नहीं बैठ रही है। अब तक चेन्नई इसी कारण से 7 मुकाबले हार चुकी है।

जडेजा का भी बल्ला रहा शांत

बल्लेबाजी करने आए रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शुरुआत में दो चौके लगाकर उम्मीदें जगाई की आज उनका दिन है। लेकिन 17 रन बनाकर विकेट के पीछे वो भी कैच दे बैठे। उनके आउट होने के बाद चेन्नई की बल्लेबाजी और भी ज्यादा दबाव में आ गई। उनसे इस बार एक एक अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हो न सका। पंजाब की तरफ से युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक ली। उन्‍होंने 19वें ओवर में 4 विकेट चटकाए।

श्रेयस ने खेली कप्‍तानी पारी

191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्‍स को तेज शुरुआत मिली। पंजाब की सलामी जोड़ी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंदों पर 44 रन जोड़ दिए। खलील अहमद ने इस साझेदारी को तोड़ा। 5वें ओवर में खलील की गेंद पर प्रियांश (23) ने धोनी को कैच दे बैठे। इसके बाद कप्‍तान श्रेयस अय्यर मैदान पर आए और उन्‍होंने प्रभसिरन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 72 रन की पार्टन‍रशिप की।

13वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रभसिमरन कैच आउट हुए। पंजाब के सलामी बल्‍लेबाज ने 36 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। इस बीच अय्यर ने अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन नेहल वढेरा (5) ने सस्‍ते में ही अपना विकेट गंवा दिया। शशांक सिंह ने 12 गेंदों पर 23 रन की अहम पारी खेली। पंजाब को जब जीत के लिए 3 रन चाहिए थे तब मथीशा पथिराना ने श्रेयस अय्यर को बोल्‍ड कर दिया। अय्यर ने 41 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली।
आखिरी ओवर में सूर्यांश शेडगे 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जोश इंग्लिश 6 और मार्के यानसेन 4 रन बनाकर नाबाद रहे। खलील अहमद और मथीशा पथिराना के खाते में 2-2 विकेट आए।