Amul Milk: अमूल दूध के ग्राहकों को लगा बड़ा झटका, पढ़िए पूरी खबर
Amul Milk: अमूल दूध खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि अमूल दूध के ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। मदर डेयरी (Mother Dairy) के बाद अमूल ने भी दूध के दाम को बढ़ा दिए हैं। अमूल ने दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं। इसे महंगाई की डबल मार माना जा रहा है क्योंकि बुधवार को मदर डेयरी (Mother Dairy) ने भी 2 रुपये ही दूध के दाम बढ़ा दिए थे। गुरुवार यानी आज से ही नए दाम देशभर में लागू हो गए हैं। बड़ी बात यह है कि अब आधा लीटर दूध के दाम भी अमूल (Amul) ने बढ़ाए हैं, उसके पाउच में 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

ये भी पढ़ेंः Google Pay: गूगल पे दे रहा है 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन, ये रही डिटेल
अब इसी कारण से फुल क्रीम, टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध के दाम में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। कंपनी का तो तर्क है कि पिछले साल से दाम नहीं बढ़ाए थे, ऐसे में अब जाकर कुछ बढ़ोतरी की गई है।

वैसे अमूल (Amul) के अलावा मदर डेयरी ने भी अपने नए दाम जारी कर दिए हैं। पहले मदर डेयरी का अल्ट्रा प्रीमियम फुल क्रीम मिल्क 76 रुपये प्रति लीटर था जिसे अब बढ़ाकर 78 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं मदर डेयरी का फुल क्रीम मिल्क अब 70 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मदर डेयरी का टोंड मिल्क (Toned Milk) पहले 56 रुपये प्रति लीटर था जिसे अब बढ़ाकर 58 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं मदर डेयरी का डबल टोंड मिल्क अब 51 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो पहले 49 रुपये था।
मदर डेयरी के कॉउ मिल्क (Cow Milk) के दामों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। पहले कॉउ मिल्क 29 रुपये का आधा लीटर मिलता था, जो अब 30 रुपये हो गया है। यानी मदर डेयरी के कॉउ मिल्क (Cow Milk) की कीमत अब 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
ये भी पढ़ेंः Weather Alert: दिल्ली-NCR वाले अगले 5 दिन संभलकर घर से बाहर निकलें
दूध की कीमत बढ़ने से क्या होगा?
दूध की कीमत बढ़ने से बड़े पैमाने पर लोगों को झटका लगा है। दूध की कीमत बढ़ने से घर के बजट पर असर पड़ेगा, दूध से बनने वाले प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों के पोषण पर असर पड़ेगा। दूध की कीमत बढ़ने से इसकी खपत कुछ परिवार कम कर देंगे। साथ ही सरकार पर कीमत नियंत्रित करने का दबाव बनेगा।
