Noida Metro: नोएडा मेट्रो स्टेशन पर दुकान खोलने का शानदार मौका, पढ़िए पूरी खबर
Noida Metro: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको बता दें कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने यात्रियों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जिससे वे सफर के साथ-साथ रोजगार का भी लाभ उठा सकेंगे। नोएडा मेट्रो (Noida Metro) में अब सफर के साथ रोजगार भी शुरू करने का शानदार मौका है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने एक्वा मेट्रो लाइन के 7 स्टेशनों पर व्यावसायिक स्थान (Shop) की योजना निकाली है। इस योजना में 33 से 315 वर्ग मीटर तक की जगह है। योजना से जुड़ी पूरी जानकारी एनएमआरसी (NMRC) की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ेंः Delhi Airport: अपनी गाड़ी से IGI एयरपोर्ट जाने और गाड़ी पार्क करने वालों के लिए बड़ी खबर
एनएमआरसी (NMRC) के अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-51 और सेक्टर-76 स्टेशन पर 33-33, सेक्टर अल्फा वन स्टेशन पर 75 और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida), ग्रेनो प्राधिकरण ऑफिस के मेट्रो स्टेशन (Metro Station) पर 64 वर्ग मीटर व्यावासायिक स्थान उपलब्ध है। इसके लिए 15 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके साथ ही सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन पर 4 स्थान देने की योजना भी बनाई गई है। फर्स्ट फ्लोर पर 26 वर्ग मीटर, सेकेंड फ्लोर पर 172 वर्ग मीटर, कॉनकोर्स के लेवल वन पर 315 और लेवल टू पर 232 वर्ग मीटर जगह मौजूद है।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन पर 226 और डिपो मेट्रो स्टेशन पर 106 वर्ग मीटर स्थान उपलब्ध है। सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन पर बड़े व्यावसायिक हिस्से (Business Parts) को भी देने की योजना है। इस स्टेशन पर अलग-अलग तल पर 610, 845 और 1530 वर्ग मीटर स्थान मौजूद है। इस योजना में भी 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इस अस्पताल में इलाज से बचके!
क्योस्क लेने का भी मौका
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक महेंद्र प्रसाद के अनुसार इन बड़े व्यावसायिक हिस्सों के अलावा आम लोगों के लिए भी स्टेशनों पर क्योस्क की योजना चल रही है। इनमें सात से लेकर 10 वर्ग मीटर तक के क्योस्क हैं। पांच वर्ग मीटर तक की वेंडिंग मशीन भी स्टेशनों पर लगा सकते हैं।
