Noida News: नोएडा के सेक्टर 51 में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।
Noida News: नोएडा के सेक्टर-51 में रहने वाले लोग (People) इन दिनों गहरी दहशत में हैं। बता दें कि नोएडा सेक्टर 51 में आइकिया कंपनी (Ikea Company) द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में हैमर पाइलिंग तकनीक (Hammer Piling Technology) का उपयोग हो रहा है, जिसके चलते इलाके में भारी कंपन और तेज शोर फैल रहा है। इसका असर सीधे स्थानीय निवासियों के मकानों और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

कई घरों में आ चुकी दरारें
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि हैमर पाइलिंग (Hammer Piling) के कारण ई-ब्लॉक में मकान नंबर 1 से लेकर 45 तक के कई घरों में दरारें आ चुकी हैं। उन्होंने 25 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण को इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संजीव कुमार ने कहा, इतनी तेज आवाज और कंपन हो रही है कि लगता है जैसे भूकंप आ गया हो। लोग डर के साये में जी रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: फ्लैट खरीदारों ने NBCC के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा

बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चे बुरी तरह परेशान
स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार हो रहे शोर और कंपन से सेक्टर के बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चे बुरी तरह परेशान हैं। कई वरिष्ठ नागरिकों ने तो यहां तक कह दिया है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो किसी को दिल का दौरा पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: इस सोसायटी के 554 परिवारों को खुशियों की चाबी
प्राधिकरण नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
बता दें कि आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल प्रकाश रनोत्रा, महासचिव संजीव कुमार और उपाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि मकान मालिक लगातार आरडब्ल्यूए को शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन वर्क सर्किल-3 के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। जिससे नोए़डा सेक्टर 51 (Noida Sector 51) में दहशत का माहौल बना हुआ है।
