Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी ख़बर आ गई

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। बता दें कि सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क (Samrat Mihir Bhoj City Park) समेत 20 थीम पार्कों का जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए 27 कंपनियों ने अपने प्रस्ताव दिए हैं। इन पार्कों में सजावटी लाइटें, फव्वारे, झूले लगाए जाएंगे और वर्षा जल स्टोरेज की व्यवस्था भी की जाएगी। पहले चरण में 21 पार्कों को चुना गया है, जिससे शहर की सूरत में सुधार होगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

पार्कों का बदलेगा रंगरूप

सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क (Samrat Mihir Bhoj City Park) समेत शहर के 20 थीम पार्क जल्द ही नए रंगरूप में नजर आएंगे। इन पार्कों में सजावटी लाइट, फव्वारे, झूले और मूर्तियां दिखाई देंगी। साथ ही लैंडस्केपिंग का काम भी किया जाएगा। पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए 27 कंपनियों ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया है। कंपनी चयन के बाद सौंदर्यकरण का काम शुरू हो जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ग्रेटर नोएडा में सम्राट मिहिर भोज पार्क को मुख्य पार्क के रूप में विकसित किया गया है। यहां प्रवेश के लिए प्राधिकरण ने टिकट व्यवस्था लागू की है। लेकिन वर्षों बाद भी सिटी पार्क में कोई बदलाव नहीं आया है, जिससे लोगों के बीच इसका आकर्षण कम हो रहा है। थीम पार्कों की स्थिति में भी कोई बदलाव नहीं होने से उनका आकर्षण घट रहा है और स्थिति खराब हो रही है। प्राधिकरण ने पार्कों को नए सिरे से संवारने के लिए विशेषज्ञ कंपनियों से प्रस्ताव मांगे थे, जिसके लिए 27 कंपनियां आगे आई हैं।

वर्षा जल स्टोरेज की भी होगी व्यवस्था

चयनित कंपनियां पार्कों को संवारने के अलावा वर्षा जल स्टोरेज की व्यवस्था भी करेंगी। अगले एक से दो महीनों में काम शुरू होने की उम्मीद है। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस का कहना है कि पार्कों के सौंदर्यकरण के लिए एक्सपर्ट कंपनियों को लिस्टेड किया जा रहा है। उनकी सलाह और सुझाव के आधार पर निविदा जारी कर कार्य कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Traffic Alert: 9 अक्टूबर को नोएडा से दिल्ली जाने वाले जल्दी से ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ लीजिए

इन सेक्टरों में होंगे बदलाव

सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क के अलावा शहर के अल्फा एक व दो, बीटा एक व दो, गामा एक व दो, डेल्टा, सेक्टर 36, ओमेगा, स्वर्ण नगरी, सेक्टर पी थ्री आदि के थीम पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रथम चरण में 21 थीम पार्क चिह्नित किए गए हैं। इन पार्कों में घास, पौधरोपण, मूर्तियां, पाथवे, हट, ओपन जिम, गार्डन बेंच, झूले, सजावटी लाइट और फव्वारे लगाए जाएंगे।