Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से बॉटनिकल गार्डन तक बस सेवा को मिली हरी झंडी, तीन नए रूट तय
Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से बॉटनिकल गार्डन (Noida Airport to Botanical Garden) तक बस सेवा शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बता दें कि राज्य सड़क परिवहन विभाग (Road Transport Department) ने इस रूट के लिए 3 नए रूट (New Routes) को अंतिम रूप दे दिया है, जिन्हें यूपी सरकार की मंजूरी भी मिल चुकी है। इन मार्गों पर रोडवेज के साथ-साथ निजी बसों को भी संचालन की अनुमति दी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

अधिकारियों के मुताबिक, गाजियाबाद आरटीओ (Ghaziabad RTO) की अध्यक्षता में अगले सप्ताह बैठक होगी, जिसमें बसों की संख्या, संचालन का शेड्यूल और अन्य तकनीकी पहलुओं पर चर्चा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जुलाई से इन रूटों पर बसें चलाने की योजना है।
ये हैं तीनों रूट
- नोएडा एयरपोर्ट से परी चौक होते हुए बॉटनिकल गार्डन – यह सबसे अहम रूट होगा, जिसकी कुल लंबाई 42 किलोमीटर है। इससे एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों को ग्रेटर नोएडा और नोएडा तक सीधा कनेक्शन मिलेगा।
- रबुपुरा से सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन तक – यह रूट लगभग 57 किलोमीटर लंबा है। इसमें नोएडा के सेक्टर-20, सेक्टर-21, कुलेसरा और भंगेल जैसे क्षेत्र शामिल होंगे, जिससे स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी।
- यीडा कार्यालय से सेक्टर-17, दनकौर गोलचक्कर होते हुए भंगेल तक – यह रूट करीब 51 किलोमीटर का होगा। इसमें सेक्टर-17, भंगेल, सूरजपुर जैसे इलाकों को जोड़ने का लक्ष्य है।
ये भी पढ़ेंः Noida से दिल्ली जाने वालों के लिए राहत भरी खबर
इन लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
इन तीनों रूटों से रबूपुरा, नोएडा सेक्टर-17, 20, 21, 26 के निवासी, जीबीयू, गलगोटिया, एनआईयू के छात्र, परी चौक, कलेक्ट्रेट, सूरजपुर, कुलेसरा, फेज-2 और भंगेल क्षेत्र के लोग सीधे लाभान्वित होंगे।
इलेक्ट्रिक बस सेवा की तैयारी भी तेज
नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) के शुरू होते ही औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली से एयरपोर्ट तक ई-बस सेवा शुरू करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों को भी एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।
2 रूटों पर फिर से शुरू हुई सेवा
रबुपुरा से बॉटनिकल गार्डन (Botanical Garden) तक पहले से चल रही बस सेवा को मंगलवार से दोबारा शुरू कर दिया गया है। यूपी रोडवेज के एआरएम अनिल शर्मा ने कहा कि पहले यहां 6 बसें चलती थीं, लेकिन यात्रियों की कमी के कारण पिछले 4 महीने से यह सेवा बंद थी। अब 2 रूटों पर चार बसें फिर से चलनी शुरू हो गई हैं।
ये भी पढ़ेंः Road Fight: क्या हुआ जब बीच सड़क भिड़ गए वकील और पुलिस?
आरटीओ पीके सिंह ने कहा कि ‘नोएडा एयरपोर्ट से बॉटनिकल गार्डन (Noida Airport to Botanical Garden) तक 3 नए रूट का निर्धारण किया गया है। इन पर बस संचालन को लेकर अगले सप्ताह बैठक होगी।’
