Noida से दिल्ली जाने वाले लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, होने जा रहा है यह काम
Delhi News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। आपको बता दें कि नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को आए दिन लंबा ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण लोगों का काफी समय बर्बाद हो जाता है। ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस (Traffic Police) यू-टर्न योजना पर साथ में काम करने जा रहे हैं। जिससे कि बहुत कम लागत से दिल्ली (Delhi) के चार व्यस्त मार्गों को जाम से मुक्त बनाया जा सकता है। इनमें रिंग रोड, नजफगढ़ रोड, एमबी रोड और रोहतक रोड शामलि है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए काला रविवार, जानिए क्यों?
आपको बता दें कि दिल्ली (Delhi) के ये ऐसे मार्ग हैं, जहां अभी तक फ्लाईओवर नहीं बनाया जा सकता है। इन सड़कों का सर्वे करने के बाद लालबत्तियां बंद करने का सुझाव दिया गया है। इन मार्गों पर लालबत्तियां काफी ज्यादा हैं। रिंग रोड पर 2.5 किलोमीटर मार्ग में 10 लालबत्तियां हैं तो रोहतक रोड पर 13 किलोमीटर में 14 लालबत्तियां हैं। जो लोग इन रास्तों से होकर गुजरते हैं, वे इससे परेशान होते हैं।
10 लालबत्तियों को बंद कर यू-टर्न बनाने की तैयारी
वहां जाम लगने से लोगों का समय बर्बाद होता है और वाहन में ईंधन भी ज्यादा लगता है। जिससे दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ता है। सामाजिक संस्था गुरु हनुमान सोसायटी, सीआरआरआई और ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के साथ मिलकर कुछ महीने पहले दिल्ली के इन चार बड़े मार्गों का सर्वे कर एक रिपोर्ट तैयार की गई थी।
ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के विशेष आयुक्त अजय चौधरी ने 24 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता नईमुद्दीन को पत्र लिखकर रिपोर्ट के आधार पर महरौली-बदरपुर रोड, रोहतक रोड और नजफगढ़ रोड को यूटर्न योजना के तहत सिग्नल फ्री करने के लिए काम करने के लिए करने की बात कही है।
वहीं, ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) की मध्य रेंज के उपायुक्त ने गत 17 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर रिंग रोड (Ring Road) के दिल्ली विधानसभा से किंग्सवे कैंप तक की 10 लालबत्तियों को बंद कर यू-टर्न योजना लागू करने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ेंः Demat Account: नोएडा में डीमैट अकाउंट में सेंध लगाकर 5 लाख के शेयर किए ट्रांसफर
जल्द बनाई जाएगी योजना
पीडब्ल्यूडी के प्रमुख इंजीनियर नईमुद्दीन के नेतृत्व में विभाग के मेंटेनेंस विभाग से संबंधित 3 मुख्य इंजीनियर ने अपने-अपने इलाके में इस योजना पर जल्द से जल्द काम करने की रणनीति बनाने का फैसला किया है। विभाग के मुताबिक जल्द ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि अभी इस योजना पर अस्थायी रूप से लालबत्तियां बंद की जाएंगी और आवश्यकता के मुताबिक यू-टर्न खोले जाएंगे। लोगों की सहूलियत और जाम की स्थिति का आकलन करने के बाद स्थायी रूप से लालबत्तियों को बंद कर दिया जाएगा।
ये रोड होगी सिग्नल फ्री
महरौली-गुरुग्राम रोड (एमबी रोड), रोहतक रोड (पीरागढ़ी चौक से टिकरी बार्डर तक) नजफगढ़ रोड (उत्तम नगर चौक से रिंग रोड राजौरी गार्डन तक ) और रिंग रोड के दिल्ली विधानसभा से किंग्सवे कैंप तक एक संयुक्त सर्वेक्षण हुआ है। इन्हीं मार्गों को सिग्नल फ्री करने की योजना बनाई गई है।
इन मार्गों को यू टर्न बनाकर किया जाना है सिग्नल फ्री
रिंग रोड
एमबी रोड (MB Road)
नजफगढ़ रोड
रोहतक रोड
