Road Fight

Road Fight: क्या हुआ जब बीच सड़क भिड़ गए वकील और पुलिस?

Trending नोएडा
Spread the love

Road Fight: नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें बीच सड़क पर वकील और पुलिस भिड़ गए

Road Fight: नोएडा के बख्तियारपुर (Bakhtiyarpur) इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में सड़क पर जमकर हंगामा किया। बता दें कि अर्द्धनग्न अवस्था में पुलिसकर्मी (Policeman) ने एक वकील (Advocate) के साथ मारपीट की और अभद्रता की। इस घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो चुके हैं, जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddha Nagar Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुए तीन वीडियो 29, 16 और 19 सेकंड के हैं में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक अर्द्धनग्न पुलिसकर्मी एक वकील के साथ सड़क पर मारपीट कर रहा है। उसके साथ एक अन्य वर्दीधारी और दो लोग सादे कपड़ों में भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी गालियां देता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता दिख रहा है। ये वीडियो रात के समय के बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Jaypee: नोएडा के जेपी बायर्स का हल्ला बोल, 16 साल बाद भी घर का सपना अधूरा

वीडियो में पुलिसकर्मी (Policeman) यह भी कहता सुना जा सकता है ‘बना वीडियो बना’, जिससे साफ होता है कि उसे रिकॉर्ड किए जाने की जानकारी थी, फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। एक वीडियो में लाइनिंग वाली टी-शर्ट पहना व्यक्ति, सफेद शर्ट पहने एक अन्य व्यक्ति को बचाने की कोशिश करता नजर आता है और पुलिसकर्मी से भिड़ता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिसकर्मी (Policeman) ने खुद ही अपनी वर्दी फाड़ दी थी और वह पूरी तरह नशे में था। उसने नशे की हालत में वकील के साथ जमकर अभद्रता और मारपीट की।

ये भी पढ़ेंः School Van: बच्चों को स्कूल भेजकर सुकून लेने वाले पेरेंट्स ध्यान दें

गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddha Nagar Police) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में थाना सेक्टर-126 नोएडा में केस दर्ज किया गया है। साथ ही बख्तियारपुर निवासी अरविंद, मनीष और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, आरोपी कांस्टेबल सनी कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।