Kashmir

Kashmir: कश्मीर की वादियों में पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन, इस तारीख को मोदी दिखाएंगे हरी झंडी!

TOP स्टोरी Trending जम्मू कश्मीर
Spread the love

Kashmir: अब वंदे भारत ट्रेन से कश्मीर की वादियों का सफर, इस तारीख से होने जा रही है शुरुआत

Kashmir: भारत के रेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। बहुत ही जल्द अब भारतीय रेल से आप कश्मीर तक सफर कर सकेंगे। कश्मीर (Kashmir) घूमने जाने वाले लोगों के लिए यह खबर खुश कर देगी। कश्मीर की वादियों तक पहली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) पहुंचने का इंतजार बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल से कटरा से श्रीनगर (Srinagar) के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत के बाकी हिस्सों से कश्मीर घाटी को जोड़ने का 70 साल पुराना सपना आखिरकार अब पूरा होने वाला है। इस रेलवे सर्विस का उद्देश्य टूरिज्म, एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री और एजुकेशन को बढ़ावा देना साथ ही कश्मीर के लोगों को सालभर के लिए कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।
ये भी पढे़ंः Vacancy: दिल्ली में 9 हज़ार टीचर्स की होगी भर्ती..ये रही डिटेल

Pic Social Media

बता दें कि एडवांस्ड एंटी-फ्रीजिंग टेक्नोलॉजी (Advanced Anti-Freezing Technology) के साथ तैयार की गई यह ट्रेन असाधारण ठंडे मौसम वाली परिस्थिति में भी आसानी से ऑपरेट की जा सकती है। इस ट्रेन को ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट के तहत चलाया जा रहा है जिस पर दशकों से काम चल रहा है।

कश्मीर रेल लिंक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

एक न्यूज एजेंसी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके साथ इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मी के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला भी शामिल रहेंगे। नई रेल सेवा कटरा से शुरू होगी, पीर पंजाल माउंटेन रेंज को पार करते हुए उत्तरी कश्मीर के बारामूला तक ट्रेन जाएगी, जिससे इस क्षेत्र को बहुत जरूरी कनेक्टिविटी मिलेगी।
वर्तमान समय में ट्रेन केवल संगलदान और बारामूला (Baramulla) के बीच चलती है, लेकिन नया विस्तार कटरा को कश्मीर घाटी से कनेक्ट करेगा, जिससे यात्रा का समय कम हो जाएगा और पहुंच में सुधार होगा।

ये भी पढे़ंः Kashmir: जम्मू-कश्मीर घूमने का प्लान करने वाले..पहले ये खबर पढ़ लीजिए

पीएम मोदी का कश्मीर में शेड्यूल जानिए

आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को ऊधमपुर आर्मी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का दौरा करने जाएंगे, जहां उन्हें इसके निर्माण पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिसे इंजीनियरिंग का चमत्कार माना जाता है। इसके बाद पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस की आधिकारिक शुरुआत करने के लिए कटरा जाएंगे। दिल्ली लौटने से पहले वह इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए कटरा में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे।

ठंड का नहीं होगा एहसास

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को खासतौर पर काफी ज्यादा ठंड की स्थिति में काम करने के लिए बनाया गया है। चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा निर्मित, ट्रेन -20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान का सामना कर सकती है। इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस्ड हीटिंग सिस्टम है। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए CCTV कैमरा और इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट दी गई है। क्लियर विजिबलिटी सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में शैटरप्रूफ विंडोज और एंटी-फ्रॉस्ट विंडशील्ड दी गई हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

41,000 करोड़ का रेल प्रोजेक्ट पूरा

ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) की कुल लंबाई 272 किलोमीटर है। इसका 209 किलोमीटर लंबा स्पैन ऑपरेशनल है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 41,000 करोड़ रुपये है। जिसे अलग-अलग फेज में डिवेलप किया गया है।
118 किमी काजीगुंड-बारामूला सेक्शन (अक्टूबर 2009 से चालू)
18 किमी बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन(जून 2013 से चालू)
25 किमी उधमपुर-कटरा सेक्शन(जुलाई 2014 से चालू)
48.1 किमी बनिहाल-संगलदान सेक्शन (फरवरी 2023 से चालू)

46 किमी लंबा संगलदान-रियासी खंड जून 2023 में ही पूरा कर लिया गया था, रियासी और कटरा के बीच मात्र 17 किमी बचा था, जो हाल ही में खत्म हुआ था। इस अंतिम सेक्शन ने इस रास्ते पर वंदे भारत एक्सप्रेस के सफल परीक्षण की अनुमति दी।