Noida Airport

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से अच्छी और बड़ी खबर आ गई

Trending नोएडा
Spread the love

Noida Airport: उत्तर भारत को जल्द ही एक नया अंतरराष्ट्रीय हवाई गेटवे मिलने जा रहा है।

Noida Airport: उत्तर भारत को जल्द ही एक नया अंतरराष्ट्रीय हवाई गेटवे (International Air Gateway) मिलने जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे के पास जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) अपनी पहली उड़ान भरने से अब बस कुछ कदम दूर है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने दूसरा यात्री टर्मिनल ट्रायल (Passenger Terminal Trial) भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि यह एयरपोर्ट दिसंबर तक यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हो जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

दूसरा टर्मिनल ट्रायल सफल, सभी सिस्टम पास

आपको बता दें कि एयरपोर्ट प्रबंधन (Airport Management) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यात्रियों की एंट्री, चेक-इन, सुरक्षा जांच, बोर्डिंग गेट और बैगेज हैंडलिंग सहित पूरे सिस्टम की जांच की गई। ट्रायल में स्थानीय लोगों और कंपनी के कर्मचारियों ने यात्रियों की भूमिका निभाई, जिन्हें बोर्डिंग पास देकर विमान तक भेजा गया। रिपोर्ट के अनुसार, सभी प्रक्रियाएं सफल रहीं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा ‘बड़ा माइलस्टोन’

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) प्रबंधन ने इस ट्रायल को एक ‘महत्वपूर्ण माइलस्टोन’ बताया है। वीडियो में दिखाया गया कि घरेलू टर्मिनल का काम लगभग पूरा हो चुका है। सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी तैयारियां पूरी हैं और CISF की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है। अब केवल कुछ अंतिम प्रशासनिक मंजूरियों का इंतजार है, जिसके बाद एयरपोर्ट संचालन के लिए पूरी तरह तैयार होगा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 3 रूटों पर शुरू होगी मेट्रो, ये रही डिटेल

15 दिसंबर तक उड़ान की संभावना

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि एयरपोर्ट उड़ान के लिए लगभग तैयार है। रनवे पर सभी जरूरी रडार और नेविगेशन सिस्टम इंस्टॉल किए जा चुके हैं। अब केवल नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) की स्वीकृति शेष है, जिसके बाद DGCA द्वारा एयरोड्रोम लाइसेंस जारी किया जाएगा। लाइसेंस मिलने के बाद 15 दिसंबर को पहली कमर्शियल उड़ान भरने की संभावना है। लेकिन, उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

स्मार्ट और सस्टेनेबल एयरपोर्ट का मॉडल बनेगा जेवर

इस बीच, नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को विकासकर्ता कंपनी YIAPL (Yamuna International Airport Pvt. Ltd.) और NIAL के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा योजना, संचालन व्यवस्था और लाइसेंस प्रमाणन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के स्कूलों में नया नियम, पेरेंट्स जरूर ध्यान दें

दिल्ली पर निर्भरता होगी कम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्देश्य उत्तर भारत के यात्रियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निर्भरता से राहत देना है। यह एयरपोर्ट अत्याधुनिक तकनीक से लैस होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन में तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट भारत का सबसे स्मार्ट और सस्टेनेबल एयरपोर्ट बनने की दिशा में अग्रसर है, जो भविष्य में क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और यात्रा सुविधाओं के लिए बड़ा बदलाव लाएगा।