Noida के सेक्टर 50 में लड़की के साथ गलत हरकत…पढ़िए पूरा मामला
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा पुलिस (Noida Police) ने सेक्टर-50 स्थित मेट्रो स्टेशन (Metro Station) के पास सड़क किनारे कार में अश्लील हरकत कर रहे महिला-पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एमवी ऐक्ट (MV Act) की धारा में उनकी कार को भी सीज कर दिया। पूरा मामला बुधवार की रात का है।
ये भी पढ़ेंः Sanjeevni Yojna: दिल्ली के बुजुर्गों को दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफ़ा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि नोएडा पुलिस (Noida Police) को बुधवार रात लगभग 11 सूचना मिली कि सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन (Sector-50 Metro Station) के पास सड़क किनारे झाड़ि में एक कार खड़ी है। उसमें एक महिला और एक पुरुष अश्लील हरकतें कर रहे हैं। इससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं को असहजता का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस मौके पहुंची और महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों एक दूसरे को काफी दिन से जानते हैं। दोनों ने पुलिस से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। आरोपी की पहचान बरौला गांव निवासी गंगेश्वर दत्त शर्मा के रूप में हुई। वह सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन) का जिलाध्यक्ष है। इस मामले में उसे जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Firecracker: नए साल पर गलती से भी पटाखे फोड़े तो समझ लेना..!
वहीं महिला मूलरूप से बिहार सीतामढ़ी की रहने वाली है। वह वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के एक गांव में रहती है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 के तहत दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
