Noida: दिवाली पर घर जाने के लिए यहां से मिल रही हैं अतिरिक्त बसें

गाज़ियाबाद दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Nodia News:
दीवाली पर घर जाने वालों के लिए राहत भरी ख़बर है। दीवाली पर घर जाने वालों के लिए यूपी रोडवेज की तरफ से खास इंतजाम है। यात्रियों की सुविधा के लिए जहां इस बार नोएडा (Noida) से दीपावली स्पेशल बस चलेंगी, जो अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी। वहीं, गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी दीपावली को लेकर विभिन्न रूटों पर 250 अतिरिक्त बसें चलनी शुरू हो गई है। साथ ही अतिरिक्त कर्मचारियों की भी डयूटी लगा दी गई है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः Metro से जुड़ेगा नोएडा का ये शहर..DPR रुट बनकर तैयार

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः गाज़ियाबाद स्टेशन पहुंचना होगा आसान..यूपी सरकार का रोड मैप पढ़िए
त्योहार पर घर जाने के लिए 24 घंटे स्पेशल बसें चलेंगी
नोएडा के मोरना बस डिपो (Morna Bus Depot) से शुक्रवार से दीपावली स्पेशल बसें चल रही हैं। सभी बसें अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी। यह बसें 24 घंटे डिपो से यात्रियों को मिलेंगी। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अधिकारियों, ड्राइवर, कंडक्टरों और अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बताया कि दीपावली तक लखनऊ, सीतापुर, बरेली, एटा, कासगंज, आगरा समेत अन्य शहरों के लिए अतिरिक्त बस की सुविधा मिलेगी। वहीं दीपावली के बाद भाईदूज और छठपूजा पर पास स्थित शहरों पर जोर रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि इसमें मेरठ, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर और पास के शहरों के लिए ज्यादा से ज्यादा बस चलाई जाएंगी 20 नवंबर तक 180 बस 724 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
इस मौके पर 11 दिन लगातार ड्यूटी करने और 3300 किलोमीटर बस चलाने पर ड्राइवर और कंडक्टरों को 4400 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। नोएडा डिपो में इस दीपावली बसों की संख्या बढ़ी है। कुछ माह पूर्व मुख्यालय से डिपो को 36 नई सीएनजी बस मिली हैं। इसी के साथ डिपो में बस की संख्या बढ़कर 180 हो गई है।
अयोध्या, गोरखपुर रूट पर बस चलाने का फैसला
ग्रेटर नोएडा डिपो से दीपावली और छठ के पर्व पर 10 से 20 नवंबर तक विशेष बसें चलेंगी। डिपो ने पहली बार अयोध्या और गोरखपुर के रूट पर भी बस चलाने का फैसला लिया है। वहीं आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई है।
दीपावली को लेकर 250 अतिरिक्त बस की सुविधा
गाजियाबाद से भी दीपावली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर 250 अतिरिक्त बसें चलने लगी हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। कौशांबी डिपो से इस समय 600 रोडवेज बसों का संचालन गोरखपुर, बिहार, सोनोली, लखनऊ, आजमगढ़, मऊ के अलावा कानपुर, बांदा सहित कई जिलों के लिए हो रहा है। इन बसों में हर रोज हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। कोशांबी डिपो के अधिकारियों ने जानकारी दी कि दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए निगम ने 250 अतिरिक्त वसों को भी सड़क पर उतारने का फैसला किया है। अब कुल मिलाकर कौशांबी डिपो से 850 रोडवेज बसें चल रही हैं। यह बसें 24 घंटे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी। रोडवेज के अतिरिक्त कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी। अभी डिपो में 29 कर्मचारी है, अब इनकी संख्या 70 हो जाएगी।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi