New Noida

New Noida: न्यू नोएडा में ज़मीन अधिग्रहण पर एक्शन तेज

TOP स्टोरी Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

New Noida: ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, पढ़िए पूरी खबर

New Noida: न्यू नोएडा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि न्यू नोएडा (New Noida) के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जनवरी के आखिरी में नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच मीटिंग होगी। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) अधिकारियों का कहना है अगले एक महीने के अंदर मुआवजा दर तय कर अधिग्रहण की प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Noida से दिल्ली अपनी कार ले जाने वाले खबर ज़रूर पढ़ें

Pic Social Media

दूसरी तरफ न्यू नोएडा (New Noida) में लगभग 20 गांवों के प्रधानों ने बुधवार को नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के सीईओ डॉ लोकेश एम से मुलाकात की। इनमें से ज्यादातर प्रधान ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) क्षेत्र के हैं। उन्होंने सीईओ से जमीन की अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने को लेकर बात की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि जिस जगह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और जीटी रोड अलग होती है, वहां के गांवों से जमीन का अधिग्रहण करने की शुरुआत होगी। इनमें सांवली, जोखाबाद समेत दूसरे गांव आते हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस बैठक में इन गांवों के प्रधान भी मौजूद रहे। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अभी गांव जोखाबाद और सांवली के पास ही प्राधिकरण का अस्थाई कार्यालय बनाने की योजना है। इसके लिए करीब दो हजार वर्ग मीटर जमीन चाहिए।

इस मीटिंग में सीईओ ने प्रशासनिक अधिकारियों से न्यू नोएडा (New Noida) के अधिसूचित क्षेत्र में एलएमसी की जमीन की लिस्ट मांगी। जिससे लैंड बैंक के साथ वहां मौजूद प्राकृतिक पोखर, तालाबों को संरक्षित किया जा सके। न्यू नोएडा में लैंड बैंक तैयार किया जा रहा है। साथ ही अधिसूचित किए गए 80 गांवों में अवैध निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए कहा गया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

प्राधिकरण अधिकारियों ने कहा कि न्यू नोएडा 209.11 वर्गकिमी में यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसेगा। इस मास्टर प्लान को चार फेज में पूरा किया जाएगा। 2023-27 तक इसके 3165 हेक्टेयर को तैयार कर लिया जाएगा। इसी तरह 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया को तैयार किया जाएगा। इसके बाद 2032-37 तक 5908 हेक्टेयर और अंत में 2037-41 तक 8230 हेक्टेयर जमीन को विकसित करने की योजना है। ऐसे में यहां अधिसूचना के बाद अवैध निर्माण को रोकना बड़ी चुनौती है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida-West में जाम का काम तमाम..यहां बनेगा एलिवेटेड रोड

आपसी सहमति से होगा अधिग्रहण

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के सीईओ डॉ लोकेश एम ने कहा कि न्यू नोएडा के पहले फेज के गांवों में जमीन किसानों से आपसी सहमति के आधार पर ही ली जाएगी। यहां मुआवजा रेट (Compensation Rate) क्या होगा, इस पर विस्तार से चर्चा हुई। हालांकि अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। जल्द ही एक और बैठक की जाएगी जिसमें रेट को फाइनल किया जाएगा।

80 गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा न्यू नोएडा

आपको बता दें कि न्यू नोएडा के लिए सबसे पहले 15 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होगा। जबकि न्यू नोएडा को 80 गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा। प्रत्येक गांव में लगभग 200 किसान परिवार है। यानी कुल 16 हजार किसान परिवार है। जिनके साथ बैठक की जाएगी। पहले फेज में 3165 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।