Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले 6 लाख लोगों के लिए गुड न्यूज़

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida के लाखों निवासियों के लिए राहत और सौंदर्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले करीब 6 लाख लोगों (People) के लिए अच्छी खबर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाने जा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े शहर के प्रमुख फव्वारे (Fountains) अब फिर से चलेंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बजट तय कर टेंडर (Tender) जारी कर दिया है। फव्वारों के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी, जो 2 सालों तक इनकी नियमित देखभाल करेगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वाले, पानी को लेकर प्राधिकरण की बड़ी जानकारी पढ़िए

शहर के मुख्य चौराहों की सूरत बदलेगी

प्राधिकरण (Authority) के मुताबिक, परी चौक, सूरजपुर घंटाघर चौक, सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क और अन्य प्रमुख स्थलों पर स्थापित फव्वारों की मरम्मत कर उन्हें फिर से शुरू किया जाएगा। एसीईओ प्रेरणा सिंह (ACEO Prerna Singh) ने कहा कि एजेंसी का चयन जल्द कर लिया जाएगा, जिसके बाद कार्य में तेजी लाई जाएगी।

करोड़ों की लागत से बने फव्वारे हुए थे बंद

शहर के विभिन्न चौराहों और पार्कों में करोड़ों रुपये खर्च कर सुंदर फव्वारे (Beautiful Fountains) लगाए गए थे, लेकिन बीते समय में रखरखाव के अभाव में ये फव्वारे या तो बंद हो गए थे या कभी-कभार ही चलते थे। अब इनके मरम्मत और संचालन की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी जाएगी ताकि शहर की खूबसूरती दोबारा निखर सके।

इन स्थानों पर लगाए गए हैं फव्वारे

फव्वारे शहर (City of Fountains) के कई प्रमुख स्थानों पर लगे हैं, जिनमें परी चौक, सूरजपुर घंटाघर चौक, स्वर्णनगरी, सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क, म्यूजिकल एंड साइंटिफिक पार्क, एक्सपो मार्ट पार्क, सेक्टर सिग्मा-4, रॉक गार्डन ईटा-1, राजस्थानी पार्क सेक्टर पी-2, गामा-1, पी-3 डी ब्लॉक मार्केट और गलगोटिया मेट्रो स्टेशन के पास स्थित रोज गार्डन शामिल हैं। फिलहाल इनमें से अधिकतर फव्वारे बंद पड़े हैं।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: एकमूर्ति से NH-9 तक फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी, ये रही डिटेल

20 से अधिक थीम पार्कों की भी योजना

इसके अलावा प्राधिकरण (Authority) ने बीटा-1, डेल्टा-1, ईटा-1, अल्फा-2, गामा-2, डेल्टा-3 समेत कई सेक्टरों में 20 से अधिक थीम पार्कों के नवीनीकरण की भी योजना बनाई है। इन पार्कों में संगीतमय फव्वारे, मूर्तियां, ओपन जिम, झूले और जल संचयन प्रणाली जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए एक विशेषज्ञ एजेंसी की तलाश की जा रही है।