New City

New City: दुबई-न्यूयॉर्क की तर्ज पर बसेगा ग्रेटर नोएडा से जुड़ा ये शहर..पहले 6 लाख लोग बसेंगे

TOP स्टोरी Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

New City: दुबई-न्यूयॉर्क की तरह होगा ग्रेटर नोएडा से जुड़ा हुआ यह शहर, हाईटेक सुविधाओं से भरा होगा शहर

New City: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) से जुड़ा हुआ एक नया शहर बसाया जाएगा। हाईटेक सुविधाओं (Hi-tech Facilities) से भरा एक नया शहर बसाया जाएगा। जिसका नाम न्यू नोएडा (New Noida) रखा गया है। न्यू नोएडा को बनाने के लिए 80 गांव की जमीन अधिग्रहित होनी है। न्यू नोएडा के लिए सबसे पहले 15 गांवों का अधिग्रहण होगा।
ये भी पढ़ेंः Traffic Update: NCR का ये रोड अगले 2 महीने तक रहेगा बंद

Pic Social Media

न्यू नोएडा के लिए जिन 80 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी। उसका नोटिफिकेशन अक्टूबर 2024 में ही जारी हो चुका है। इन गांवों में नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। जिससे अधिसूचित (Notified) जमीन पर अवैध निर्माण को रोका जा सके। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां बने नए निर्माण अवैध माने जाएंगे। सैटेलाइट और ग्राउंड सर्वे के बाद इन पर एक्शन भी लिया जा सकता है। अवैध निर्माण की पहचान के बाद इनको बुलडोजर से ध्वस्त किया जाएगा।

इसके पहले चरण में 3165 हेक्टयर जमीन अधिग्रहित होनी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) के साथ जहां जीटी रोड अलग होती है, वहां से सटे गांव के अधिग्रहण की कार्रवाई सबसे पहले शुरू होगी। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन के न्यू नोएडा के मास्टर प्लान 2041 को शासन की मंजूरी मिल गई है। न्यू नोएडा को 209.11 वर्ग किमी यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाएगा।

Pic Social Media

न्यू नोएडा के मास्टर प्लान को चार फेज में पूरा किया जाना है। जिसमें 80 गांव की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। न्यू नोएडा मास्टर प्लान में यहां 6 लाख की आबादी को बसाया जाना है। इसमें 20 गांव गौतमबुद्धनगर, 60 बुलंदशहर के हैं। 2041 के मास्टर प्लान के अनुसार 40 फीसदी जमीन उपयोग के लिए, इंडस्ट्रियल के लिए 13 फीसदी, ग्रीन एरिाय और एग्री एडिशनल एक्टिविटी के लिए 18 फीसदी जमीन होगी।

किसानों की जमीन का अधिग्रहण किसानों की आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने सलाहकार कंपनी टीला को जिम्मेदारी दी है। कंपनी और अथॉरिटी के बीच मीटिंग भी हो गई है। जिसमें कंपनी ने योजना के बारे में बताया है।

ये भी पढ़ेंः YEIDA Plot Scheme: यमुना प्राधिकरण सिर्फ़ 7 लाख में दे रहा है प्लॉट

आपको बता दें कि न्यू नोएडा को चार चरणों में बसाया जाएगा। इसके पहले चरण में 2027 तक 15 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में 2032 तक शहर के विस्तार की योजना है। साल 2037 तक तीसरे चरण में इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल एरिया का विकास और 2041 तक विकसित शहर बनाने का प्लान है।