Traffic Update

Traffic Update: नोएडा से गुरुग्राम जाने वाले..जल्दी से ये ख़बर पढ़ लें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Traffic Update: नोएडा से गुरुग्राम जाने वालों के लिए जरूरी खबर

Traffic Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम (Gurgaon) जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि रास्ते में आपको जाम मिल सकता है। द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) का एक ज्वाइंट एक्सपेंशन बजघेड़ा के पास टूट गया है। एक डंपर ज्वाइंट एक्सपेंशन (लोहे की ग्रिल) के ठीक ऊपर आगे चल रही कार से टकरा गया। हालांकि ज्वाइंट एक्सपेंशन (Joint Expansion) की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है, लेकिन मामले की जांच पूरी होने तक एक्सप्रेसवे पर लगभग 50 मीटर तक ट्रैफिक बंद रहेगा। वाहनों का ज्यादा दबाव न होने से कोई दिक्कत नहीं है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज 1 वालों के लिए राहत भरी खबर

Pic Social Media

शुरू हुई जांच

आपको बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) को मजबूती देने के लिए कुछ मीटर पर लगभग 14 मीटर का जॉइंट एक्सपेंशन बिछाया गया है। इसके ऊपर कंक्रीट डाली गई है, जिससे यह दिखाई नहीं देता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि डंपर चालक ने दुर्घटना से बचने के लिए ब्रेक लगाने की कोशिश की होगी। इससे नीचे के ज्वाइंट विस्तार पर काफी दबाव पड़ा होगा। हालांकि, जांच से पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। जांच से यह भी पता चल जाएगा कि ज्वाइंट विस्तार की गुणवत्ता से समझौता किया गया था या नहीं। जांच भोपाल की एक विशेषज्ञ कंपनी कर रही है।

बारीकी से जांच की जा रही

प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में अगर ज्वाइंट एक्सपेंशन को बदलने का सुझाव आया तो बदल दिय जाएगा। फिलहाल जहां पर टूटा है उसे सही किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Cyber ​​Crime: Whtasapp मैसेज के चक्कर में गई ज़िंदगी भर की कमाई

गुणवत्ता पर उठा सवाल

गांव दौलताबाद निवासी राजकुमार बताते हैं कि कार में डंपर की टक्कर मात्र से ही जब ज्वाइंट एक्पेंशन (Joint Expansion) टूट गया अगर फिर डंपर पलट जाता तो क्या होता। निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। ऐसा लगता है कि निर्माण में गुणवत्ता के साथ समझौता हुआ है।
आपको बता दें कि निर्माण के दौरान गांव दौलताबाद के सामने द्वारका एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया था। उस समय भी निर्माण में गुणवत्ता के ऊपर सवाल खड़े होने लगे थे। दिल्ली (Delhi) इलाके में भी महिपालपुर के नजदीक एक हिस्सा टूटकर गिर गया था।

एनएचएआइ (NHAI) द्वारा गुरुग्राम में खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास से लेकर दिल्ली के महिपालपुर में शिवमूर्ति के सामने तक द्वारका एक्सप्रेसवे बनाया गया है। गुरुग्राम इलाके में निर्माण की जिम्मेदारी एलएंडटी कंपनी को दी गई थी। फिलहाल मेंटिनेंस की जिम्मेदारी है। गुरुग्राम भाग शुरू हो गया है, दिल्ली भाग आधा-अधूरा चालू होना है।

हीरो होंडा चौक की मरम्मत का कार्य नहीं हुआ पूरा

हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर का जयपुर-दिल्ली भाग करीब 200 मीटर तक बंद है। इससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। 6 महीने पहले बना एक गड्ढा सही नहीं हुआ था कि एक महीने पहले एक और गड्ढा बन गया। मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही है।

फ्लाईओवर के निर्माण में लापरवाही

फ्लाईओवर के निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाने वाले आरटीआइ कार्यकर्ता रमेश यादव ने कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक बात नहीं बनेगी। केवल निर्माण कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने से कुछ नहीं होगा।