Noida के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला हुआ अरेस्ट, पढ़िए पूरी खबर
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में कुछ स्कूलों को बम से उड़ा देने की धमकी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट (Gautam Buddha Nagar Commissionerate) के तहत 4 स्कूलों को फर्जी मेल भेजने के संबंध में स्कूल मैनेजमेंट ने थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद थाना सेक्टर 126 पर अभियोग पंजीकृत (Case Registered) किया। स्थानीय पुलिस और साइबर टीम (Cyber Team) के द्वारा मात्र 12 घण्टे में फर्जी मेल भेजने वाले नाबालिग की पहचान कर ली गई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के परी चौक से फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी

आपको बता दें कि बुधवार को नोएडा (Noida) के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद स्कूल प्रशासन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी थी। जिन स्कूलों को धमकी दी गई है, उनमें मयूर स्कूल, हेरिटेज स्कूल का नाम शामिल है। अब सभी जगहों पर स्थिति सामान्य है। कई स्कूलों में कक्षाएं फिर से शुरू हो गई हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बम स्कवॉड ने की जांच
नोएडा पुलिस (Noida Police) की टीम ने बम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) स्कूलों में पहुंच चुके और छात्रों को ऐहतियातन सुरक्षित स्थानों पर ले गए। जांच में किसी भी स्कूल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। बम स्कवॉड और अन्य सीनियर अफसर स्कूलों में जांच किए।
ये भी पढ़ेंः Noida से Gurugram..जाम खत्म करने का खास प्लान

इन स्कूलों को मिली धमकी
स्टेप बाय स्टेप स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और मयूर स्कूल को स्पैम ई-मेल द्वारा बम धमकी मिलने के बाद तुरंत विभिन्न पुलिस टीमों, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड और बीडीडीएस टीम द्वारा सभी स्थानों की जांच की गई। सभी स्थानों पर स्थिति नार्मल है। कई स्कूलों में क्लासेज फिर से चलने लगी हैं। साइबर टीम द्वारा ई-मेल की विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनता से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।
नोएडा जोन के एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने जानकारी दी कि सुबह 8:30 बजे करीब चारों स्कूल को ईमेल पर धमकी मिली। इसमें बच्चों को मारकर बदला लेने और अन्य तरह की धमकी भरी बात लिखी थी। इसमें उर्दू के शब्द में बच्चों को मारकर बदला लेने की बात थी। स्टेप बाय स्टेप स्कूल के प्रबंधन ने ईमेल देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जबकि द हेरिटेज स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को सूचना दी गई। इतना सुनकर अभिभावकों के होश उड़ गए। सभी अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गए। एडीसीपी का कहना है कि करीब 2 घंटे की जांच में चारों स्कूलों के अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय पुलिस और साइबर टीम ने फर्जी मेल भेजने वाले नाबालिग की पहचान कर ली है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
