Nepal: नेपाल में फेसबुक, X-इंस्टाग्राम पर बैन, वजह जान लीजिए - मीडिया जगत की हर हलचल पर नज़र || Khabri Media
Skip to content
Saturday, June 13, 2026
मीडिया जगत की हर हलचल पर नज़र || Khabri Media

मीडिया जगत की हर हलचल पर नज़र || Khabri Media

  • TV
  • दिल्ली-NCR
    • दिल्ली
    • नोएडा
    • गाज़ियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
  • राजनीति
    • बिहार
    • उत्तरप्रदेश
    • पंजाब
    • उत्तराखंड
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
      • हरियाणा कांग्रेस
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • बंगाल
    • गोवा
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू कश्मीर
    • चुनाव 2024
  • डिजिटल
  • एजुकेशन
    • एक मुलाकात
    • साइंस एंड टेक
    • News & Views
  • जॉब्स
  • हेल्थ & ब्यूटी
    • खाना खजाना
  • Life Style
    • Trending
    • Life Style(English)
  • बिजनेस
    • इंटरनेशनल
    • Cyber क्राइम
  • खेल
    • एशिया कप 2025
    • T-20
    • IPL 24
    • क्रिकेट WC
  • भक्ति
    • Yours राशि
  • Vastu-homes
  • NCR(English)
    • DELHI
    • GHAZIABAD
    • GREATER NOIDA
    • NOIDA
Nepal

Nepal: नेपाल में फेसबुक, X-इंस्टाग्राम पर बैन, वजह जान लीजिए

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
September 5, 2025September 5, 2025सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
Spread the love

Nepal सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Nepal News: नेपाल सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media Platforms) पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्होंने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। यह निर्णय संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इन ऐप्स को रजिस्ट्रेशन के लिए 7 दिन का समय दिया गया था, लेकिन फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और एक्स समेत 26 ऐप्स ने इसका पालन नहीं किया, जिसके चलते उन पर बैन लगा दिया गया। सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स को डी-एक्टिवेट करने के लिए पत्र भी भेजा है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

कौन-कौन से ऐप्स हुए बैन?

रजिस्ट्रेशन न करवाने के कारण बैन होने वाले ऐप्स में फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, यूट्यूब, एक्स, रेडिट और लिंक्डइन जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म शामिल हैं। अब नेपाल के लोग इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्टर करवाने के लिए 28 अगस्त को 7 दिन का समय दिया गया था, लेकिन फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, यूट्यूब, एक्स, रेडिट और लिंक्डइन जैसे बड़े नामों ने कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया।

नेपाल में बैन हटने की संभावना

नेपाल में फिलहाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसे जल्द हटाया जा सकता है। कंपनियों को मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा गया है, और ऐसा करने पर नेपाल में इनका इस्तेमाल फिर से शुरू हो जाएगा। फिलहाल नेपाल टेलीकॉम को इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः Air India: एयर इंडिया का धमाकेदार ऑफर, कम पैसे बैंकॉक, दुबई, सिंगापुर, हांगकांग की सैर

आगे क्या होगा?

सरकार का कहना है कि बैन वाले ऐप्स तब तक ब्लॉक रहेंगे, जब तक वे रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते। लेकिन, सरकार ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाले किसी भी प्लेटफॉर्म को उसी दिन एक्टिव कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर इन ऐप्स को रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या नहीं होती, तो वे उसी दिन से उपलब्ध हो सकते हैं। अब देखना यह है कि ये बड़े प्लेटफॉर्म रजिस्ट्रेशन के लिए राजी होते हैं या नेपाल से हमेशा के लिए विदा लेते हैं। बैन हुए कई ऐप्स यूजर्स की प्राइवेसी को बहुत गंभीरता से लेते हैं, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से ऐप्स सरकारी विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाते हैं।

यूजर्स के पास क्या विकल्प?

यूजर्स की बात करें तो एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर बैन हुए ऐप्स रजिस्ट्रेशन से इनकार कर देते हैं, तो यूजर्स को उनके चीनी विकल्पों पर शिफ्ट होना पड़ सकता है। नेपाल सरकार ने चीनी ऐप्स को पहले से रजिस्टर्ड माना है, और चीन में अमेरिकी ऐप्स के लगभग सभी विकल्प मौजूद हैं, इसलिए हो सकता है कि नेपाल के लोग उन ऐप्स की ओर रुख करें।

चीन में सबसे सख्त पाबंदियां

चीन ऐसा देश है जहां सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा और सख्त पाबंदियां हैं। यहां का ग्रेट फायरवॉल किसी भी विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल की इजाजत नहीं देता। चीन का अपना यूट्यूब और फेसबुक है, जबकि इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और यूट्यूब पूरी तरह बैन हैं। यहां तक कि वीपीएन से भी इनका इस्तेमाल मना है।

नॉर्थ कोरिया में पूरा बैन

किम जोंग उन की तानाशाही में नॉर्थ कोरिया के लोगों पर कई पाबंदियां हैं। यहां सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इंटरनेट की पहुंच भी बेहद सीमित है, और केवल कुछ सरकारी कर्मचारियों को ही इसका इस्तेमाल करने की अनुमति है।

ईरान में भी सख्ती

नॉर्थ कोरिया की तरह ईरान में भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पाबंदियां हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर यहां फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को बैन किया गया है। इंटरनेट पर अपलोड होने वाली हर सामग्री की सख्त निगरानी की जाती है।

ये भी पढ़ेंः AI: इस टेक कंपनी ने 4 हज़ार लोगों की नौकरी छीन ली, वजह जान हो जाएंगे हैरान

अन्य देशों में भी पाबंदियां

ब्राजील ने हाल ही में एक्स पर अस्थायी बैन लगाया था, जहां फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगा था। तुर्की में भी सोशल मीडिया पर काफी सख्ती है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन है, और हाल ही में इसके लिए कानून लाया गया था।

Tagged chinese apps still allowedHindi newsKhabri MediaNepalNepal Bans Social MediaNepal Governmentnepal social media banSocial Media Platforms

Post navigation

Chhattisgarh: शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका
Chhattisgarh: CM विष्णु देव साय से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

Related Posts

Noida से दिल्ली..होली में मेट्रो की टाइमिंग पढ़ लीजिए

March 24, 2024March 24, 2024सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
Canada Visa Rule

Canada Visa Rule: नौकरी या पढ़ाई के लिए कनाडा जाने वाले ये खबर जरूर पढ़ें

February 25, 2025February 25, 2025सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
Delhi School

Delhi School: दिल्ली के इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी..दहशत में पेरेंट्स

December 9, 2024December 9, 2024Udbhav Tripathi

Data

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022

मुख्य शीर्षक

  • एक मुलाकात
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • राजनीति
  • TV
  • बिजनेस
  • वायरल
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • जॉब्स

Useful Links

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Web Stories

8 august shani
લગ્નમાં કન્યાને મહેંદી મુકવા પાછળનું કારણ શું છે?
જાણો, કેટલુ હોય છે ટ્રેનનું આયુષ્ય?
લગ્ન પહેલા શું કરતી હતી નિતા અંબાણી?
આ છે દુનિયાની 5 સૌથી રહસ્યમયી જગ્યાઓ

Latest News

  • Chhattisgarh News: रायपुर में राज्यपाल डेका बोले- समाज को दिशा देने का मजबूत माध्यम हैं फिल्में June 13, 2026
  • 13 June 2026 Ka Rashifal: आज किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी, जानें June 12, 2026
  • UP News: वाराणसी में सीएम योगी ने बांटे चेक और प्रमाण पत्र, फूड कार्ट लॉन्च कर बढ़ाया ODOP को बढ़ावा June 12, 2026
  • UP News: सड़कों की गुणवत्ता पर योगी सख्त, वाराणसी मंडल की 2630 परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए बड़े निर्देश June 12, 2026
  • Punjab News: पंजाब में खत्म होगी पटवारी और बिचौलियों की निर्भरता? ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल से घर बैठे मिलेंगे भूमि रिकॉर्ड June 12, 2026
  • Punjab News: लुधियाना को 30 जून तक गड्ढा और मैनहोल मुक्त बनाने का लक्ष्य, हरजोत सिंह बैंस ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश June 12, 2026
  • Chhattisgarh News: ढाई साल में छत्तीसगढ़ में बने 10.60 लाख ग्रामीण आवास, देश में बना रिकॉर्ड June 12, 2026
  • Uttarakhand News: पद्मश्री जसपाल राणा के निधन से खेल जगत में शोक, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुख June 12, 2026
2025 © Khabri Media. ALL Rights Reserved | Khabri Media is Owned and Operated by the Parent Company "Sam Communications" | Theme: News Portal by Mystery Themes.
8 august shani લગ્નમાં કન્યાને મહેંદી મુકવા પાછળનું કારણ શું છે? જાણો, કેટલુ હોય છે ટ્રેનનું આયુષ્ય? લગ્ન પહેલા શું કરતી હતી નિતા અંબાણી? આ છે દુનિયાની 5 સૌથી રહસ્યમયી જગ્યાઓ