Lok Sabha Election 2024: आज अगर चुनाव हुए तो किस राज्य में बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप?

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश उत्तराखंड छत्तीसगढ़ झारखंड पंजाब मध्यप्रदेश राजनीति राजस्थान हरियाणा
Spread the love

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव करीब आ गया है। आज अगर चुनाव हुए तो किस राज्य में बीजेपी क्लीन स्वीप (BJP Clean Sweep) करेगी? राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को एक बार बड़ी जीत मिलने का अनुमान है। यानी बीजेपी (BJP) देश की सरकार में हैट्रिक लगाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश के प्रमुख जनमत सर्वे में एक मूड ऑफ द नेशन पोल के नतीजों ने हमेशा अन्य राज्यों के वोटर्स (Voters) के दृष्टिकोण की एक साफ तस्वीर सामने रखी है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः UP-80/80..NDA के लिए मज़बूरी या ज़रूरी जयंत चौधरी

Pic Social Media

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) करीब आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सर्वे के लिए 543 सीटों से 1,49,092 सैंपल इकट्ठे किए हैं। यह सर्वे करीब डेढ़ महीने के बीच किया गया। हमने 35 हजार लोगों से सीधे बातचीत की है। अलग-अलग तरीके से डेढ़ लाख लोगों को सर्वे में शामिल किया है, उसके बाद हम सर्वे के नतीजे पर पहुंचे हैं।

अब तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, से मूड ऑफ द नेशन सर्वे के नतीजे आ गए हैं। सर्वे के अनुसार हिंदी पट्टी के राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाले एनडीए को एक बार बड़ी जीत मिलने का अनुमान है। यानी बीजेपी देश की सरकार में हैट्रिक लगाने जा रही है।

उत्तर प्रदेश में जानिए क्या है हाल?

सबसे पहले बात उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की करते हैं। यहां लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यहां एनडीए बंपर जीत हासिल करते देखा जा रहा है। 70 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जीतते दिख रही है। बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल को भी 2 सीटें जीतने का अनुमान है।

यानी एनडीए (NDA) कुल 72 सीटों पर कब्जा जमाने जा रही है। सपा को भी जबरदस्त फायदा मिलते दिख रहा है। सपा को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। एक सीट कांग्रेस को मिल सकती है। यूपी में बसपा का सफाया जा रहा है। बसपा को इस बार एक भी सीट नहीं मिलते दिख रही है।

Pic Social Media

इसी तरह वोट (Vote) प्रतिशत देखा जाए तो इस बार यूपी में एनडीए को 52 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। विपक्षी नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 36 प्रतिशत मिलने की संभावना है। बीजेपी एलायंस को 52.1 प्रतिशत, कांग्रेस को 5.5 प्रतिशत, सपा एलायंस को 30.1 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। बसपा को 8.4 प्रतिशत और अन्य को 3.9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

साल 2019 के चुनाव में बीजेपी (BJP) ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी की सहयोगी अपना दल ने 2 सीटें जीती थी। यानी अपना दल इस बार भी अपना प्रदर्शन दोहराएगी। वहीं बसपा ने 10, सपा ने 5, कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार बसपा को बड़ा झटका लगने जा रहा है। 2019 में बसपा, सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी और उसे जबरदस्त फायदा मिला था।

साल 2019 में बीजेपी को 49.97 प्रतिशत मिले थे। अपना दल को इस बार 2 प्रतिशत वोट मिलने जा रहे हैं। 2019 में कांग्रेस को 6.4 प्रतिशत, सपा को 18.1 प्रतिशत, बसपा को 19.4 प्रतिशत वोट मिले थे। एनडीए (NDA) को 43.3 प्रतिशत, यूपीए को 6.4 प्रतिशत वोट मिले थे।

हिमाचल प्रदेश का जानिए क्या है हाल?

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी का जलवा बरकरार है। राज्य में कुल 4 सीटें हैं और बीजेपी सभी चारों सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। कांग्रेस का इस बार भी खाता नहीं खुलेगा। अगर वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 60 फीसदी और कांग्रेस को 29 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है। जबकि 11 फीसदी वोट अन्य को मिल रहे हैं। बीजेपी कांग्रेस के मुकाबले दोगुने वोट पा रही है।

Pic Social Media

साल 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भी बीजेपी ने राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। तब राज्य की सत्ता पर बीजेपी काबिज थी, जिसका फायदा चुनाव में भी मिला था। वहीं इसके विपरीत इस बार हिमाचल प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस काबिज है और उसे एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। 2019 में बीजेपी को 69.9 प्रतिशत वोट मिले थे। यूपीए ने 27.5 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।

राजस्थान में बीजेपी का फिर क्लीन स्वीप

राजस्थान में बीजेपी प्रचंड जीत हासिल करने जा रही है। इस बार बीजेपी हनुमान बेनीवाल की पार्टी के बिना चुनाव मैदान में है और पुराना प्रदर्शन दोहराते दिख रही है। राज्य में कुल 25 सीटें हैं। बीजेपी सभी सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। बीजेपी एलायंस को 58.6 प्रतिशत, कांग्रेस एलायंस को 35.4 प्रतिशत, अन्य को 06 प्रतिशत वोट शेयर मिलते दिख रहा है।

उत्तराखंड बीजेपी जीतती हुई दिखाई दे रही

उत्तराखंड में बीजेपी क्लीन स्वीप करती हुए दिखाई दे रही है। यहां लोकसभा (Lok Sabha) की 5 सीटें हैं। इन सभी पर बीजेपी जीतती हुई दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस शून्य पर सिमटती दिख रही है। बीजेपी का वोट शेयर 58.6 फीसदी मिलता दिख रहा है। कांग्रेस का वोट शेयर करीब 32 फीसदी दिखाई दे रहा है।

Pic Social Media

उत्तराखंड में एनडीए को 59 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि इंडिया ब्लॉक को 32 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। 2019 की बात करें तो बीजेपी को 61.7 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस को 31.7 प्रतिशत वोट मिले थे।

छत्तीसगढ़ बीजेपी को 10 सीटें मिलने का अनुमान

छत्तीसगढ़ में कुल 11 सीटें हैं। इस बार बीजेपी (BJP) ने राज्य में बढ़त बनाई है और एक सीट ज्यादा जीत रही है। यहां बीजेपी को 10 सीट मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर सिमटती दिख रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 53.9 फीसदी पहुंच गया है। जबकि कांग्रेस के खाते में 38.2 फीसदी वोट ही मिल रहे हैं। अन्य के खाते में 7-8 फीसदी वोट जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश बीजेपी फिर रिकॉर्ड जीत हासिल करने जा रही

मध्य प्रदेश में इस बार बीजेपी फिर रिकॉर्ड जीत हासिल करने जा रही है। लेकिन पिछली बार की तुलना में एक सीट घटते दिख रही है। जबकि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में भी झटका लगा है। उसका बीजेपी से 20 प्रतिशत वोट कम दिख रहा है। सीटों में भी 25 का अंतर है।

हरियाणा में एनडीए को जीत मिलने का अनुमान

हरियाणा में कुल 10 सीटें हैं। यहां बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 50 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। जबकि विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 38 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। बीजेपी एलायंस को 50.3 प्रतिशत, कांग्रेस एलायंस को 38.3 प्रतिशत, आईएनएलडी को 1.7 प्रतिशत और अन्य को 9.7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

पंजाब इंडिया ब्लॉक को 65 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान

पंजाब में कुल 13 सीटें हैं। वहीं मूड ऑफ द नेशन ओपिनियन पोल सर्वे के नतीजों के मुताबिक आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक (India Block) को 65 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 17 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 16.9 प्रतिशत, कांग्रेस को 37.6 प्रतिशत, आप को 27.2 प्रतिशत, शिरोमणि अकाली दल को 14.4 प्रतिशत और अन्य को 3.9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

पंजाब में कांग्रेस को झटका लगने का अनुमान

इस बार आम चुनाव में कांग्रेस (Congress) को झटका लगने जा रहा है। उसे 3 सीटें कम मिल रही हैं। कांग्रेस का वोट खिसक कर आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट होते देखा जा रहा है। आप को इस बार 4 सीटों का फायदा पहुंच रहा है। 2019 में उसने सिर्फ एक सीट पर सीट हासिल की थी। अकाली दल को भी बड़ा झटका लगने का अनुमान है। 2019 में अकाली दल ने एक सीट जीती थी। लेकिन इस बार उसका खाता नहीं खुल रहा है।