सीनियर सिटीजंस के लिए भी लाया है शानदार ऑफर
Air India 2025 Sale: एयर इंडिया हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए कई ऑफर्स लॉन्च किए हैं। इसमें टिकटों के किराए में भारी छूट मिल रही है। बिजनेस क्लास में बैंकॉक का राउंड-ट्रिप 64,400 रुपये और प्रीमियम इकोनॉमी 25,200 रुपये में मिल रहा है। वहीं आमतौर पर इकोनॉमी में 16,000– 20,000 रुपये खर्च हो जाते हैं। यह डिस्काउंट 2 सितंबर से 7 सितंबर तक टिकट बुकिंग पर मिलेगा। इस ऑफर के तहत बुक हुए टिकट्स के जरिए आप 31 मार्च 2026 तक यात्रा कर सकेंगे।

इस बीच आप प्रोमो कोड FLYAI के जरिए 2,400 रुपए या Visa card के माध्यम से VISAFLY का इस्तेमाल करके 2,500 तक की एक्स्ट्रा बचत का लुत्फ उठा सकते हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक, एयर इंडिया की कुछ शॉर्ट-हॉल अंतरराष्ट्रीय रूट्स (साउथ एशिया, साउथईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट) पर लिमिटेड पीरियड सेल चल रही है। प्रीमियम इकोनॉमी की शुरुआत 13,300 (दिल्ली–काठमांडू) से, बिज़नेस क्लास की शुरुआत 34,400 रुपये (दिल्ली–काठमांडू) से है। यह सेल सिर्फ एयर इंडिया की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर उपलब् है। यानी अब आप बैंकॉक, दुबई, सिंगापुर, हांगकांग और काठमांडू जैसे डेस्टिनेशन तक कम दाम में आरामदायक यात्रा कर सकते हैं।
अपग्रेडेड केबिन और बेहतर सुविधाएं
एयर इंडिया ने हाल ही में अपने कई इंटरनेशनल रूट्स पर नई और अपग्रेडेड केबिन इंटीरियर उपलब्ध कराए हैं। तीन-क्लास कॉन्फिगरेशन वाली फ्लाइट्स में अब यात्रियों को वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस मिलेगा।
क्यों खास है ये ऑफर?
पहली बार बिज़नेस और प्रीमियम इकोनॉमी टिकट इतने सस्ते मिल रहे हैं। लिमिटेड सीट्स हैं, यानी पहले बुक करने वालों को फायदा मिलेगा। त्योहारों और छुट्टियों में विदेश यात्रा प्लान करने वालों के लिए बेहतर मौका सामने आया है।
कैसे बुक करें टिकट?
इस सेल के तहत बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर और ट्रैवल एजेंटों सहित सभी माध्यमों के जरिए कर सकेंगे। हालांकि, यह सेल 7 सितंबर 2025 को सिर्फ एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी। एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करने वाले यात्रियों को सेल अवधि के दौरान कोई सुविधा चार्ज नहीं देना होगा। एक्सचेंज रेट्स और टैक्सेज के चलते कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
सीनियर सिटीजंस के लिए भी ख़ास ऑफर
अगर आप या आपके परिवार में कोई सदस्य 60 साल या उससे अधिक उम्र का है, तो Air India की नई पेशकश आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी Air India ने सीनियर सिटीजन यात्रियों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकट्स पर भारी छूट का ऐलान किया है। इसके लिए यात्रियों को ‘UPIPROMO’ कोड का इस्तेमाल करना होगा।
फ्री डेट चेंज की भी दी जाएगी सुविधा
घरेलू रूट्स पर यात्री टिकट के बेस फेयर पर 25% तक की छूट पा सकते हैं, जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए यह छूट 10% तक की होगी। इतना ही नहीं, यात्रियों को टिकट बुकिंग के बाद एक बार फ्री डेट चेंज की सुविधा भी दी जाएगी, जो यात्रा की प्लानिंग को और लचीला बनाती है। विशेष बात यह है कि अगर यात्री Air India की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से UPI के जरिए पेमेंट करते हैं, तो उन्हें ₹200 (डोमेस्टिक) से लेकर ₹2000 (इंटरनेशनल) तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।
एक्स्ट्रा बैग ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध
इस ऑफर में इकोनॉमी और बिजनेस क्लास दोनों के टिकट शामिल हैं और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 10 किलो अतिरिक्त सामान या एक एक्स्ट्रा बैग ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है इसलिए जल्दी बुकिंग करना समझदारी होगी। एयर इंडिया की यह पहल न केवल सीनियर सिटीजन के लिए यात्रा को किफायती बनाती है बल्कि उन्हें सम्मान और सुविधा भी प्रदान करती है।
