AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग ने दुनियाभर में नौकरियों पर गहरा असर डाला है।
AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग ने दुनियाभर में नौकरियों पर गहरा असर डाला है। इसी कड़ी में अमेरिकी क्लाउड सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स (Salesforce) ने हाल ही में 4 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इन कर्मचारियों के काम को अब AI के जरिए पूरा किया जाएगा। कंपनियां ग्राहक सेवा, डेटा एंट्री, अकाउंटिंग और यहां तक कि वकीलों व इंजीनियरों के कार्यों में भी AI का सहारा ले रही हैं, जिसके चलते बड़े पैमाने पर छंटनी देखने को मिल रही है। पढ़िए पूरी खबर…

सपोर्ट डिवीजन में 45 प्रतिशत नौकरियां खत्म
सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिऑफ ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि कंपनी के सपोर्ट डिवीजन पर इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। पहले इस विभाग में 9 हजार कर्मचारी कार्यरत थे, जो अब घटकर 5 हजार रह गए हैं। यानी लगभग 45 प्रतिशत नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। बेनिऑफ ने इसे कर्मचारियों की संख्या में संतुलन का नाम दिया, लेकिन हकीकत यह है कि इन कर्मचारियों की जगह अब AI एजेंट्स ने ले ली है।
ये भी पढ़ेंः Gmail: आपका भी जीमेल खतरे में है, 250 करोड़ अकाउंट पर संकट!
CEO के पुराने बयान से उल्टा फैसला
यह छंटनी सेल्सफोर्स (Salesforce) के सीईओ मार्क बेनिऑफ के पुराने बयानों के ठीक उल्टा है। जुलाई में उन्होंने दावा किया था कि AI का उद्देश्य कर्मचारियों को हटाना नहीं, बल्कि उनके काम को आसान बनाना है। उन्होंने कहा था कि ‘इंसानों की जरूरत हमेशा रहेगी’ और AI के कारण नौकरियां जाने की आशंकाओं को बेबुनियाद बताया था। बेनिऑफ ने यह भी कहा था कि AI पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है, क्योंकि यह तथ्यों की जांच नहीं कर सकता, इसलिए मानव कार्यबल की आवश्यकता बनी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Google: इंजीनियर ने एक झटके में गूगल की करोड़ों की नौकरी छोड़ दी, जानिए क्यों?
AI से पुराने बिक्री लीड्स का उपयोग
Salesforce के इस फैसले से साफ है कि AI की बढ़ती क्षमता के साथ कंपनियां तेजी से बदलाव अपना रही हैं। कंपनी के पास पिछले 26 वर्षों से जमा 10 करोड़ से अधिक पुराने बिक्री लीड्स का बैकलॉग है, जिसे अब AI की मदद से उपयोग करने की योजना है। यह कदम न केवल कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उठाया गया है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि AI अब उन जटिल कार्यों को भी संभाल रहा है, जो पहले केवल इंसान ही करते थे।
ये भी पढ़ेंः Google: इंजीनियर ने एक झटके में गूगल की करोड़ों की नौकरी छोड़ दी, जानिए क्यों?
AI से बदल रहा है कॉर्पोरेट वर्ल्ड
यह मामला सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है। दुनिया भर में बड़ी-बड़ी टेक और कॉर्पोरेट कंपनियां अब AI को काम के मुख्य हिस्से में शामिल कर रही हैं, जिससे ग्राहक सेवा, डेटा एंट्री, अकाउंटिंग, और यहां तक कि लीगल व इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में भी मानव कर्मचारियों की जरूरत घटती जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Gmail: आपका भी जीमेल खतरे में है, 250 करोड़ अकाउंट पर संकट!
AI से 2025 में 82 हजार से लोगों की नौकरी गई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2025 में 192 टेक कंपनियों ने 82 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। Intel ने 37 हजार (जनरवरी-अप्रैल 2025), माइक्रोसॉफ्ट ने 15 हजार (फरवरी-मई 2025), एचपी ने 2 हजार (फरवरी 2025) समेत कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।
